• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Fastrack Limitless FS1 Smartwatch Launch: 10 दिन बैटरी, Bluetooth 5.3, Amazon Alexa के साथ Fastrack की सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च!

Fastrack Limitless FS1 Smartwatch Launch: 10 दिन बैटरी, Bluetooth 5.3, Amazon Alexa के साथ Fastrack की सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च!

यह स्मार्टवॉच कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी ऑफर करती है

Fastrack Limitless FS1 Smartwatch Launch: 10 दिन बैटरी, Bluetooth 5.3, Amazon Alexa के साथ Fastrack की सस्ती स्मार्टवॉच लॉन्च!

Fastrack Limitless FS1 स्मार्टवॉच कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी ऑफर करती है

ख़ास बातें
  • वॉच में 150 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं।
  • इसमें Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Fastrack Limitless FS1 स्मार्टवॉच को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वॉच में 1.95 इंच साइज का डिस्प्ले है। इसमें 150 से ज्यादा वॉचफेस मिलते हैं। इस वियरेबल में 10 दिन तक के बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। इसके अलावा भी इस स्मार्टवॉच में कई और आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
 

Fastrack Limitless FS1 price, availability

Fastrack Limitless FS1 स्मार्टवॉच को भारत में 1,995 रुपये में पेश किया गया है। यह इसका स्पेशल लॉन्च प्राइस है जिसकी वैधता के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। स्मार्टवॉच को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 11 अप्रैल से Amazon पर शुरू होने वाली है। 
 

Fastrack Limitless FS1 specifications

फास्टट्रैक लिमिटलेस एफएस1 के फीचर्स की बात करें तो इसमें आयताकार डायल मिलता है जो कि 1.95 इंच साइज में आता है। वॉच के डिस्प्ले में 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। नेविगेशन के लिए इसमें साइड माउंटेड बटन मिलता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है। यूजर इसमें सीधे वॉच से ही कॉल कर सकता है और आने वाले कॉल्स को रिसीव भी कर सकता है। इसमें कंपनी ने एडवांस ATS चिपसेट का इस्तेमाल किया है। 

इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी ऑफर करती है जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग भी शामिल है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इसमें Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। वॉच में 150 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह वियरेबल ब्लूटूथ 5.3 के साथ आता है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन भी मिलता है। डिवाइस में 300एमएएच की बैटरी है जो कि एक बार चार्ज होने पर 10 दिन तक का बैकअप दे सकती है, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  2. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  3. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  4. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  5. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  6. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  7. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  10. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »