CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!

CMF ने भारत में अपना पहला ओवर-ईयर हेडफोन CMF Headphone Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें मॉड्यूलर डिजाइन, फिजिकल कंट्रोल्स, Hi-Res ऑडियो और 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जनवरी 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • CMF का पहला ओवर-ईयर हेडफोन, मॉड्यूलर डिजाइन के साथ लॉन्च
  • 40dB तक Adaptive ANC और LDAC के साथ Hi-Res ऑडियो सपोर्ट
  • ANC बंद होने पर 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा

Photo Credit: CMF

CMF ने भारत में अपने नए CMF Headphone Pro को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला ओवर-ईयर हेडफोन है, जिसके जरिए CMF ने ऑडियो कैटेगरी में अगला कदम रखा है। नया हेडफोन खास तौर पर अपने मॉड्यूलर डिजाइन, फिजिकल कंट्रोल्स और लंबी बैटरी लाइफ को लेकर चर्चा में है। इसके साथ Energy Slider दिया गया है, जो बिना ऐप खोले सीधे बास और ट्रेबल एडजस्ट करने की सुविधा देता है। यह हेडफोन Hi-Res Audio सपोर्ट करता है और Bluetooth के जरिए LDAC कोडेक के साथ 990kbps तक का बिटरेट ऑफर करता है। CMF Headphone Pro में Hybrid Adaptive ANC दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक 40dB तक का नॉइज़ कम कर सकता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो CMF Headphone Pro की भारत में कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह हेडफोन 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हेडफोन Light Grey, Dark Grey और Light Green कलर ऑप्शंस में आता है।

डिजाइन की बात करें तो CMF Headphone Pro में मॉड्यूलर आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसमें स्वैपेबल ईयर कुशन्स शामिल हैं। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से हेडफोन का लुक बदल सकते हैं। बिल्ड के मामले में यह स्प्लैश-रेसिस्टेंट है और इसे IPX2 रेटिंग मिली हुई है। डाइमेंशन्स 168.5×95.7×188.5mm हैं और वजन 283 ग्राम बताया गया है।

कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल्स की जगह यूनिक फिजिकल कंट्रोल्स दिए हैं। इसमें Roller नाम का एक फिजिकल डायल है, जिससे वॉल्यूम कंट्रोल, प्ले-पॉज और Active Noise Cancellation मोड्स स्विच किए जा सकते हैं। इसके साथ Energy Slider दिया गया है, जो बिना ऐप खोले सीधे बास और ट्रेबल एडजस्ट करने की सुविधा देता है। इसके अलावा एक कस्टमाइजेबल बटन भी मौजूद है, जिसे Spatial Audio ऑन करने या AI असिस्टेंट लॉन्च करने जैसे फंक्शन्स के लिए सेट किया जा सकता है। इन्हीं कंट्रोल्स से कॉल रिसीव, कॉल रिजेक्ट, ट्रैक स्किप और Transparency Mode भी मैनेज किया जा सकता है।

ऑडियो के लिए CMF Headphone Pro में 40mm के कस्टम डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनमें निकल-प्लेटेड डायफ्राम और कॉपर वॉइस कॉइल का इस्तेमाल किया गया है। यह हेडफोन Hi-Res Audio सपोर्ट करता है और Bluetooth के जरिए LDAC कोडेक के साथ 990kbps तक का बिटरेट ऑफर करता है। इसके अलावा AAC और SBC कोडेक्स भी सपोर्ट किए गए हैं। Bluetooth 5.4, Dual Connection, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं। यह Android 5.1 और उससे ऊपर के वर्जन और iOS 13 या उससे नए वर्जन पर काम करता है।

Noise cancellation की बात करें तो CMF Headphone Pro में Hybrid Adaptive ANC दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक 40dB तक का नॉइज कम कर सकता है। यह सिस्टम आसपास के माहौल के हिसाब से ANC लेवल को अपने आप एडजस्ट करता है। कॉलिंग के लिए इसमें 3-माइक ENC आर्किटेक्चर और Wind Noise Conduction Mesh दी गई है। इसके साथ Transparency Mode भी मौजूद है। हेडफोन में इन-ईयर डिटेक्शन और Low Lag Mode का सपोर्ट मिलता है, जो Nothing फोन में ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाता है और बाकी डिवाइसेज़ के लिए ऐप से ऑन किया जा सकता है।

CMF ने इसमें Audiodo टेक्नोलॉजी पर आधारित Personal Sound फीचर भी दिया है, जो Nothing X ऐप के जरिए यूजर की सुनने की क्षमता के अनुसार कस्टम साउंड प्रोफाइल तैयार करता है। Spatial Audio सपोर्ट के साथ इसमें Cinema और Concert मोड्स भी मिलते हैं।

बैटरी सेक्शन CMF Headphone Pro की बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 720mAh की बैटरी दी गई है। ANC बंद होने पर यह हेडफोन AAC कोडेक के साथ 100 घंटे तक और ANC ऑन होने पर करीब 50 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करता है। LDAC कोडेक के साथ बैटरी लाइफ ANC ऑफ पर 70 घंटे और ANC ऑन पर 38 घंटे बताई गई है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के तहत 5 मिनट की चार्जिंग में ANC बंद होने पर करीब 5 घंटे और ANC ऑन होने पर लगभग 2.4 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है। एक खास फीचर यह भी है कि हेडफोन को USB-C to USB-C केबल के जरिए सीधे स्मार्टफोन से चार्ज किया जा सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  3. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  4. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  5. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  7. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  8. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  9. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
  10. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  2. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  3. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  4. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  5. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  6. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  7. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
  9. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
  10. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.