CMF ने ग्लोबल बाजार में अपने नए ईयरबड्स CMF Clip Pro लॉन्च कर दिए हैं।
Photo Credit: CMF
CMF Clip Pro में 10.8 मिमी ड्यूल मैग्नेट डायनेमिक ड्राइवर हैं।
CMF ने ग्लोबल बाजार में अपने नए ईयरबड्स CMF Clip Pro लॉन्च कर दिए हैं। Clip Pro में 10.8 मिमी ड्यूल मैग्नेट डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिसमें TPU + LCP डायग्राम शामिल है। इन ईयरबड्स की बैटरी एक बार चार्ज होकर 32 घंटे से ज्यादा समय तक चल सकती है। यह ड्यूल डिवाइस कनेक्शन, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर की सुविधा से लैस है। यहां हम आपको CMF Clip Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
CMF Clip Pro की कीमत यूके, यूके और जापान में £79/$99 (लगभग ₹10,122) है। ईयरबड्स 15 अगस्त से nothing.tech और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। यूरोप और बाकी दुनिया (ROW) 15 सितंबर से उपलब्ध होंगे। हालांकि, CMF Clip Pro को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
CMF Clip Pro में 10.8 मिमी ड्यूल मैग्नेट डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिसमें TPU + LCP डायग्राम शामिल है। कनेक्टिविटी 5.4, LDAC, AAC और SBC कोडेक है। यह एंड्रॉयड 5.1 और उसके बाद वर्जन और iOS 13 पर काम करता है। यह ड्यूल डिवाइस कनेक्शन, गूगल फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर शामिल है। यह माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर, लो लेग मोड और क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी की सुविधा प्रदान करता है। यह कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ आता है। इसमें 4-माइक और बेहतर विंड नॉयज रेसिस्टेंट मिलता है। ईयरबड्स में लो-लैग मोड, 4-माइक के साथ कॉल नॉइज कैंसलेशन और क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी दी गई है।
डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड की लंबाई 30.75 मिमी, चौड़ाई 24.84, मोटाई 18.21 मिमी और वजन 5.92 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 52.1 मिमी, मोटाई 26.69, चौड़ाई 51.01 मिमी और 38.81 ग्राम है। ईयरबड्स में 60mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 घंटे तक का प्लेबैक और 6.5 घंटे का टॉक टाइम प्रदान करती है। वहीं चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी है जो कि 32.5 घंटे तक प्लेबैक / 25 घंटे का टॉक टाइम प्रदान करती है। यह महज 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 4 घंटे का प्लेबैक प्रदान करता है। वॉटर-रेसिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग है और केस के साथ IPX2 मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999