Inbase ने भारत में लॉन्च किए तीन TWS ईयरबड्स, कीमत 999 रुपये से शुरू...

Inbase कंपनी ने भारत में तीन नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च किया है, जो हैं- Inbase Buds Mini Pro, Inbase Free Buds Active और Inbase Free Buds 3 Pro। यह तीनों ही बड्स 10mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा, तीनों ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है।

Inbase ने भारत में लॉन्च किए तीन TWS ईयरबड्स, कीमत 999 रुपये से शुरू...
ख़ास बातें
  • Inbase Buds Mini Pro, Free Buds Active, Buds Mini Pro हुए हैं लॉन्च
  • सभी ईयरबड्स में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
  • तीनों ईयरबड्स में मिलते है 10mm ड्राइवर्स
विज्ञापन
Inbase कंपनी ने भारत में तीन नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च किया है, जो हैं- Inbase Buds Mini Pro, Inbase Free Buds Active और  Inbase Free Buds 3 Pro। यह तीनों ही बड्स 10mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा, तीनों ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी मिलती है, जो कि 10 मीटर तक ट्रांसमिशन रेंज प्रदान करते हैं। साथ ही यह IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि इसे वाटर रसिस्टेंट बनाता है। यह तीनों ही ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। कंपनी ने तीनों बड्स पर 1 साल तक की वॉरंटी प्रदान की है।
 

Inbase Buds Mini Pro, Inbase Free Buds Active and Inbase Buds Mini Pro Price and availability

Inbase Buds Mini Pro की कीमत भारत में 999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया सभी ईयरबड्स में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं, वो है- ब्लैक और व्हाइट। बड्स मिनी प्रो को आप Inbase की आधिकारिक वेबसाइट व रिटेलर स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

वहीं, दूसरी ओर Inbase Free Buds Active की कीमत 1,499 रुपये है। इसे भी व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में Inbase की आधिकारिक वेबसाइट व रिटेलर स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Inbase Free Buds 3 Pro की कीमत भी 1,499 रुपये है। इसे भी व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में Inbase की आधिकारिक वेबसाइट व रिटेलर स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
 

Inbase Buds Mini Pro Specification

इनबेस बड्स मिनी प्रो में 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस बड्स में आपको ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मिलेगा, जो कि 10 मीटर तक ट्रांसमिशन रेंज प्रदान करता है। इन ईयरबड्स से 5 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसका इस्तेमाल 35 घंटे तक किया जा सकता है। स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 480 घंटे तक किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट मौजूद है। ईयरबड्स IPX5-रेटेड हैं और कम दबाव वाले पानी और पसीने के खिलाफ प्रतिरोधी हैं। इस ईयरबड्स में स्मार्ट टच फंक्शन मौजूद है, जिसका इस्तेमाल करके आप म्यूज़िक को प्ले व पॉज कर सकते हैं। इसके अलावा कॉल को रिसीव व रिजेक्ट कर सकते हैं। इस ईयरबड्स का वज़न 35 ग्राम है।
 

Inbase Free Buds Active Specification

इनबेस फ्री बड्स एक्टिव में भी 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस बड्स में भी आपको ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मिलेगा, जो कि 10 मीटर तक ट्रांसमिशन रेंज प्रदान करता है। बैटरी की बात करें, तो इस ईयरबड्स में सिंगल चार्ज पर 4 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है, जबकि स्टाइलिश चार्जिंग केस के साथ इसका इस्तेमाल 20 घंटे तक किया जा सकता है। स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 240 घंटे तक किया जा सकता है। ईयरबड्स को चार्ज करने में 1 घंटे तक समय लगता है, जबकि चार्जिंग केस को 1.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

ईयरबड्स IPX5-रेटेड हैं, जो कि ईयरबड्स को वाटर रसिस्टेंट बनाता हैं। इस ईयरबड्स में भी स्मार्ट टच फंक्शन मौजूद है। इस ईयरबड्स में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। इसका वज़न 35 ग्राम है।
 

Inbase Free Buds 3 Pro Specification

इनबेस फ्री बड्स 3 प्रो में ऑटो पेयरिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, इस ईयरबड्स में भी 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस बड्स में भी आपको ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मिलेगा, जो कि 10 मीटर तक ट्रांसमिशन रेंज प्रदान करता है। इस ईयरबड्स में भी वॉयस असिस्टेंट और स्मार्ट टच फंक्शन का सपोर्ट मिलता है। बैटरी की बात करें, तो इस ईयरबड्स में सिंगल चार्ज पर 4 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसका इस्तेमाल 30 घंटे तक किया जा सकता है। स्टैंडबाय पर इसका इस्तेमाल 300 घंटे तक किया जा सकता है।

ईयरबड्स IPX5-रेटेड हैं और इसका वज़न 41 ग्राम है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »