Boult ने Rs. 1,299 में लॉन्च किए 3 नए TWS ईयरफोन्स, Ford Mustang की फील देंगे

Boult Mustang Torq, Dash और Derby TWS ईयरफोन वर्तमान में देश में 1,299 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध हैं।

Boult ने Rs. 1,299 में लॉन्च किए 3 नए TWS ईयरफोन्स, Ford Mustang की फील देंगे

Photo Credit: Boult

Boult Mustang Torq, Dash, और Derby TWS ईयरफोन ENC सपोर्ट वाले 13mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं

ख़ास बातें
  • 1,299 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध हैं तीनों TWS
  • Ford Mustang मसल कार से प्रेरित डिजाइन के साथ आते हैं
  • 13 mm ड्राइवर और क्वाड माइक सिस्टम से लैस हैं तीनों मॉडल्स
विज्ञापन
Boult ने Ford Mustang मसल कार के साथ साझेदारी में भारत में ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन की एक नई लाइनअप पेश की है। नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट में Boult Mustang Torq, Boult Mustang Dash, और Boult Mustang Derby शामिल हैं। इन TWS वियरेबल्स का डिजाइन फोर्ड मस्टैंग से प्रेरित है। ये ऑडियो प्रोडक्ट एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन (ENC) सपोर्ट करते हैं और 13 mm ड्राइवर और क्वाड माइक सिस्टम से लैस हैं। ये कुल 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
 

Boult Mustang Torq, Dash, Derby price in India, availability

Boult Mustang Torq, Dash और Derby TWS ईयरफोन वर्तमान में देश में 1,299 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध हैं। इन्हें बोल्ट इंडिया वेबसाइट या अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Boult Mustang Torq, Dash, Derby specifications, features

Boult Mustang Torq, Dash और Derby टीडब्ल्यूएस ईयरफोन BoomX टेक्नोलॉजी से लैस 13 mm ड्राइवर के साथ आते हैं। यूजर्स Google के वॉयस असिस्टेंट एक्सेस सहित टच कंट्रोल के जरिए ईयरफोन के कई फंक्शन को मॉडिफाई या मैनेज कर सकते हैं। ईयरफोन Boult Amp ऐप के साथ भी कंपेटिबल हैं और स्प्लैश रजिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं।

लाइनअप के सभी ईयरफोन ब्लिंक एंड पेयर सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करते हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह ईयरफोन को अन्य ब्लूटूथ डिवाइसों के साथ तेजी से कनेक्ट करने में मदद करता है। Mustang Dash और Mustang Derby डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं, हालांकि, Mustang Torq एक समय में केवल एक ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। ये सभी 45ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी कॉम्बैट गेमिंग मोड को सपोर्ट करते हैं, जबकि बोल्ट मस्टैंग टॉर्क में मोड सिंक LED फीचर मिलता है।

दावा किया गया है कि डैश और डर्बी प्रत्येक 100 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम दे सकते हैं, जबकि बोल्ट टॉर्क 50 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ प्रदान करता है। Boult का दावा है कि केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ, ईयरफोन 100 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। चार्जिंग केस यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »