• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Boat Smart Ring : स्‍मार्टवॉच के बाद आई ‘स्‍मार्ट रिंग’, हार्ट रेंट, बॉडी टेंपरेचर, नींद सब करती है ट्रैक, जानें इसके बारे में

Boat Smart Ring : स्‍मार्टवॉच के बाद आई ‘स्‍मार्ट रिंग’, हार्ट रेंट, बॉडी टेंपरेचर, नींद सब करती है ट्रैक, जानें इसके बारे में

Boat Smart Ring : कंपनी का कहना है कि उसकी डिवाइस लाइटवेट है, जिसे यूजर्स लंबे वक्‍त तक पहन सकते हैं।

Boat Smart Ring : स्‍मार्टवॉच के बाद आई ‘स्‍मार्ट रिंग’, हार्ट रेंट, बॉडी टेंपरेचर, नींद सब करती है ट्रैक, जानें इसके बारे में

Photo Credit: BoAt

बोट ने कन्‍फर्म किया है वह जल्‍द अपनी स्‍मार्ट रिंग की कीमत बताएगी। इसे बोट की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • Boat Smart Ring की कीमत अभी नहीं बताई गई है
  • इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा
  • Samsung भी स्‍मार्ट रिंग डिवाइस को पेश कर सकती है
विज्ञापन
स्‍मार्टवॉच के बाद अब बारी है स्‍मार्ट रिंग (Smart Ring) की। टेक ब्रैंड ‘बोट' (Boat) ने भारत में एक स्‍मार्ट रिंग को अनवील किया है, जो एक फ‍िटनेस ट्रैकर है। जैसाकि इसके नाम से ही पता चलता है Boat Smart Ring को उंगली में पहना जाता है, जिसके बाद यूजर्स अपने बायोमेट्रिक्‍स को ट्रैक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी डिवाइस लाइटवेट है, जिसे यूजर्स लंबे वक्‍त तक पहन सकते हैं। खास बात है कि बोट की स्‍मार्ट रिंग सैमसंग की स्‍मार्ट रिंग डिवाइस की अफवाहों के बीच आई है। सैमसंग रिंग को इस महीने के आखिर में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) में पेश किया जा सकता है।   
बोट ने कन्‍फर्म किया है वह जल्‍द अपनी स्‍मार्ट रिंग की कीमत बताएगी। इसे बोट की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह पानी और पसीने से होने वाले नुकसान से बची रहती है। डिजाइन भी हल्‍का है, जिस वजह से इसे लंबे वक्‍त तक पहना जा सकेगा। 

बोट की स्‍मार्ट रिंग बाकी फ‍िटनेस ट्रैकर्स की तरह रोजाना की फ‍िजिकल एक्टिविटीज जैसे- आपके स्‍टेप्‍स, वॉकिंग को नापती है। आपने कितने कैलोरी बर्न किए, यह भी बताती है। यह हार्ट रेट, बॉडी टेंपरेचर, SpO2 और ब्‍लड ऑक्‍सीजन लेवल पर नजर बनाए रखती है। 

बोट ने बताया है कि उसकी स्‍मार्ट रिंग यूजर्स की नींद को भी ट्रैक करती है। आप कितने टाइम सोये, नींद की स्‍टेज जैसे- डीप स्‍लीप, लाइट स्‍लीप आदि के बारे में बताती है। बोट स्‍मार्ट रिंग महिलाओं के लिए भी काम की है। यह मेन्‍स्‍ट्रुअल साइकल को ट्रैक करती है, जिससे महिलाओं को अपनी डेट का पता लगाने में मदद मिलती है। रिंग जो भी डेटा रिकॉर्ड करती है, उसे बोट रिंग ऐप (Boat Ring app) पर देखा जा सकता है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि जब तमाम ब्रैंड्स स्‍मार्ट रिंग पेश करेंगे, तो ये हर यूजर की जेब पर फ‍िट बैठेंगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »