Apple Watch ने बचाई एक और जान, समय रहते दिया इंटरनल ब्लीडिंग का अलर्ट

यूजर ने अपने पोस्ट में उसकी जान बचाने के नर्स, डॉक्टर और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने रक्त दिया और साथ ही यह भी कहा कि वह उसकी मौत का कारण जाने बिना ही मर चुका होता, यदि उसके पास उसकी Apple Watch नहीं होती।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 फरवरी 2023 19:44 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch ने समय रहते एक व्यक्ति को इंटरनल ब्लीडिंग का अलर्ट भेजा
  • अलर्ट मिलने पर व्यक्ति ने अपने डॉक्टर को वीडियो कॉल किया
  • डॉक्टर ने वॉच डेटा जांचने के बाद समय रहते 911 को कॉल किया

Apple Watch पहले भी कई लोगों की जान बचाने में मदद के लिए सुर्खियों में आ चुकी है

Apple Watch में मौजूद कुछ फीचर्स ने पिछले कुछ वर्षों में कई लोगों की कथित तौर पर जान बचाने में मदद करने का काम किया है। चाहे हार्ट रेट सेंसर, ECG फीचर हो या SpO2 और क्रैश डिटेक्शन फीचर, पिछले कुछ महीनों में कई ऐसी घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, जिनमें किसी न किसी तरह ऐप्पल वॉच ने लोगों को खतरों के बारे में सूचित किया है। लेटेस्ट घटना भी ऐसी ही है, जहां एक व्यक्ति ने उसकी जान बचाने का श्रेय Apple Watch को दिया है। इस व्यक्ति का दावा है कि ऐप्पल वॉच ने समय रहते उसके शरीर में हो रही आंतरिक रक्तस्त्राव (internal bleeding) का अलर्ट भेजा, जिसके चलते उसकी जान बच गई।

Reddit यूजर (digitalmofo) ने एक पोस्ट के जरिए उसके साथ हुई एक हालिया घटना की जानकारी दी, जिसमें उसने विस्तार से बताया है कि कैसे उसकी Apple Watch ने उसे इंटरनल ब्लीडिंग का अलर्ट दिया और समय रहते उसकी जान बची। 16 फरवरी के पोस्ट में यूजर ने बताया कि एक हफ्ते पहले उसने अपने iphone/watch को डू नॉट डिस्टर्ब (dnd) में रखा था और जब वह लंच करने गया, तो उसे थकान महसूस हुई, जिसके बाद वह झपकी लेने काउच में लेट गया।
Advertisement

झपकी के बाद, उसने अपने नोटिफिकेशन्स देखें, जिनमें से एक ऐसा अलर्ट था, जिसमें उसकी नब्ज बेहद तेज होने के बारे में बताया गया था। इसके बाद इस शख्स ने थोड़ा और आराम करने की सोची, लेकिन उससे भी बात नहीं बनी। ऐसे में उसने अपने डॉक्टर को एक वीडियो कॉल किया। 

यूजर बताता है कि उसके डॉक्टर ने उसे समय और पल्स रेट की जांच के साथ-साथ ऑक्सीजन की जांच करने के लिए कहा, जिसके बाद डॉक्टर ने उसके लिए 911 (अमेरिकी आपातकालीन नंबर) पर कॉल किया।
Advertisement

यूजर के अनुसार, उसका नॉर्मल हीमोग्लोबिन लगभग 15 जी/डीएल होता है, लेकिन गंभीर आंतरिक रक्तस्राव के कारण उस समय उसका हीमोग्लोबिन 3 जी/डीएल के करीब पहुंच गया था। उसे बताया गया कि यह GI ब्लीडिंग थी। उसे यह भी कहा गया कि यदि वह समय रहते रक्त चढ़ाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा होता, तो उसकी जान जाने की पूरी संभावना थी।
Advertisement

यूजर ने अपने पोस्ट में उसकी जान बचाने के नर्स, डॉक्टर और उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने रक्त दिया और साथ ही यह भी कहा कि वह उसकी मौत का कारण जाने बिना ही मर चुका होता, यदि उसके पास उसकी Apple Watch नहीं होती।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple Watch, apple watch saves life, Apple watch saves man
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.