भारत में Apple Watch में आया 'जान बचाने वाला' फीचर! जानें इसके बारे में

Apple ने एक बयान में कहा कि हार्ट अटैक के पीछे हाइपरटेंशन सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 10:14 IST
ख़ास बातें
  • फीचर आ जाने से अब यूजर को ब्लड प्रेशर संबंधित जरूरी अलर्ट मिलने लगेंगे
  • कंपनी के अनुसार हाईपरटेंशन कई बार अनदेखा रह जाता है
  • एपल ने यह फीचर अपनी स्मार्टवॉच में सितंबर में ही लॉन्च कर दिया था

भारत में एपल वॉच अब यूजर्स को हाईपरटेंशन नोटिफिकेशन भी दिया करेगी।

Apple Watch में भारत में अब नया लाइफ सेविंग फीचर मिलेगा। कंपनी ने भारत में आने वाली स्मार्टवॉच में नया हाईपरटेंशन फीचर रोलआउट किया है जो बहुत से लोगों की जान बचा सकता है। हाइपरटेंशन फीचर आ जाने से अब यूजर को ब्लड प्रेशर संबंधित जरूरी अलर्ट मिलने लगेंगे जो कि दिल संबंधी परेशानियों के लिए यूजर को आगाह कर सकेंगे। एपल ने यह फीचर अपनी स्मार्टवॉच में सितंबर में ही लॉन्च कर दिया था लेकिन भारत में यह अब पेश किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

भारत में एपल वॉच अब यूजर्स को हाईपरटेंशन नोटिफिकेशन भी दिया करेगी। कंपनी ने भारत में हाईपरटेंशन नोटिफिकेशन फीचर एपल वॉच में लागू कर दिया है जिससे कि यूजर्स को हाई ब्लड प्रेशर के अलर्ट भी मिलेंगे। कंपनी ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. हाई ब्लड प्रेशर अलर्ट यूजर्स को चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि यूजर्स को हार्ट अटैक और अन्य ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतों से समय रहते बचाया जा सकेगा। नया फीचर watchOS 26 के तहत सितंबर 2025 में रोल आउट किया गया था। 

Apple ने एक बयान में कहा कि हार्ट अटैक के पीछे हाइपरटेंशन सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है। इसके साथ ही स्ट्रोक और किडनी संबंधी बीमारियों के पीछे भी हाइपरटेंशन को संभावित कारणों में से एक गिना जाता है। यह विश्वभर में करीबन 1.3 अरब व्यस्कों को प्रभावित कर रहा है। कंपनी के अनुसार हाईपरटेंशन कई बार अनदेखा रह जाता है क्योंकि इसके बहुत साफ लक्षण शरीर में नहीं दिखाई देते हैं। और बहुत से ऐसे लोग हैं जो डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए नहीं जाते हैं। इसलिए यह बहुत बार मेडिकल जांच के दौरान भी छुपा हुआ रह जाता है। 

Apple Watch में मिलने वाला ऑप्टिकल हार्ट सेंसर यूजर के रक्त वाहिकाओं के बारे में जानकारी लेता है कि प्रत्येक धड़कन के साथ रक्त वाहिका कैसे प्रतिक्रिया दे रही है। यही जानकारी सेंसर स्मार्टवॉच के जरिए नोटिकफिकेशन के रूप में यूजर को दिखाता है। कंपनी का कहना है कि यह एल्गोरिदम बैकग्राउंड में अपने आप ही काम करता रहता है और 30 दिनों के डेटा को रिव्यू करता है। रिव्यू के आधार पर यह तय किया जाता है कि कहीं यूजर हाईपरटेंशन का शिकार तो नहीं हो रहा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.