Apple AirPods Pro 2 की लॉन्च डेट आई सामने! होंगे ये खास फीचर्स

AirPods Pro 2, Apple लॉसलेस ऑडियो कोडेक (ALAC) के साथ आ सकते हैं। ऐसा होता है, तो यह लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करने वाला पहला TWS ईयरफोन होगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जनवरी 2022 19:39 IST
ख़ास बातें
  • इन ईयरबड्स की लॉन्चिंग इस साल की तीसरी तिमाही में हो सकती है
  • ईयरबड्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है
  • इन्‍हें ज्‍यादा गोल आकार में पेश किया जा सकता है

AirPods Pro 2 के चार्जिंग केस में emitting साउंड का सपोर्ट हो सकता है। इससे चार्जिंग गुम होने पर उसे ढूंढने में मदद मिलेगी।

Photo Credit: macrumors

ऐपल (Apple) के नेक्‍स्‍ट-जेन Apple AirPods Pro 2 की लॉन्चिंग इस साल की तीसरी तिमाही में हो सकती है। कहा जा रहा है कि Apple के सप्‍लायर्स अपनी आउटपुट कैपिसिटी को बढ़ाकर नए AirPods के शिपमेंट के लिए तैयार हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही विश्वसनीय Apple विश्लेषक मिंग-ची कू ने AirPods Pro 2 की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया था। उन्‍होंने कहा था कि नए ऐपल एयरपॉड्स अक्टूबर से दिसंबर 2022 के बीच मार्केट्स में लॉन्‍च किए जाएंगे।  

अब MacRumors की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल के सप्‍लायर्स Apple AirPods Pro 2 की शिपिंग के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। इससे पहले मिंग-ची कू ने उम्‍मीद जताई थी कि AirPods Pro 2, Apple लॉसलेस ऑडियो कोडेक (ALAC) के साथ आएंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह लॉसलेस ऑडियो को सपोर्ट करने वाला  पहला TWS ईयरफोन होगा। 
लॉसलेस ऑडियो में ओरिजिनल ऑडियो फाइल के सभी डेटा को प्रीजर्व रखता है। इसकी वजह से बेहतरीन क्‍वॉलिटी का साउंड सुनाई देता है। कंपनी के अब तक लॉन्च किए गए सभी AirPods ऑडियो देने के लिए ब्लूटूथ का इस्‍तेमाल करते हैं, जिसमें एडवांस्‍ड ऑडियो कोडेक (AAC) का उपयोग किया जाता है। इसमें तकनी में  ऑडियो डिलीवरी के दौरान थोड़ा ऑडियो लॉस होता है। Apple के एकॉस्टिक के वाइस प्रेसिडेंट गैरी गेव्स ने भी हाल ही दिए एक इंटरव्‍यू में इस समस्या पर विस्तार से बात की थी। 

जानकारी के अनुसार, आने वाले AirPods Pro 2 के चार्जिंग केस में emitting साउंड का सपोर्ट हो सकता है। इसका इस्‍तेमाल तब होगा, जब एयरपॉड्स चार्जिंग केस में नहीं हों और चार्जिंग केस गुम हो जाए। उस स्थिति में emitting साउंड चार्जिंग केस को ढूंढने में मदद करेगा। बताया यह भी जा रहा है कि नए Apple AirPods Pro 2 के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिटनेस पर फोकस करते हुए इन्‍हें ज्‍यादा गोल आकार में पेश किया जा सकता है। हालांकि ऐपल की ओर से अभी तक इस बारे में कुछ भी कन्‍फर्म नहीं किया गया है। ये सब सिर्फ अनुमान है। जैसे-जैसे Apple AirPods Pro 2 की लॉन्चिंग नजदीक आएगी, इस डिवाइस के बारे में डिटेल्‍स मिलने की उम्‍मीद है। शायद तब तक ऐपल की तरफ से भी कुछ फीचर्स की पुष्टि की जाएगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.