Amazon बच्चों के लिए लॉन्च करेगा वियरेबल, Disney से होगी पार्टनरशिप!

पिछले साल कंपनी एक किड्स वियरेबल लॉन्च करने वाली थी, जिसका कोडनेम “Seeker” था और इसे 4 से 12 साल तक के बच्चों के लिए पेश किया जाना था। इस डिवाइस में Alexa, बिल्ट-इन जीपीएस और साथ ही यह डिवाइस पैरेंट्स को बच्चों से बातचीत करने का भी एक्सेस देता है।

Amazon बच्चों के लिए लॉन्च करेगा वियरेबल, Disney से होगी पार्टनरशिप!
ख़ास बातें
  • हाल ही में Amazon ने Fire Kids Pro tablet मॉडल्स भी पेश किए हैं
  • कथित रूप से कंपनी पिछले साल एक वियरेबल लॉन्च करने वाली थी
  • इस डिवाइस की कीमत $99 (7,453 रुपये) हो सकती है
विज्ञापन
अप्रैल महीने में 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए Amazon ने Fire Kids Pro tablet मॉडल्स भी पेश किए हैं, जिनमें Fire 7 Kids Pro, Fire HD 8 Kids Pro और Fire HD 10 Kids Pro शामिल हैं। इनमें एक Fire HD 10 Kids टैबलेट भी मौजूद था, जो कि खासतौर पर 3 से 7 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। टैबलेट्स के बाद अब अमेज़न बच्चों के लिए कथित रूप से एक वियरेबल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह एक मैजिक बैंड हो सकता है, जिसे इस साल ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon जल्द ही बच्चों के लिए एक नया डिवाइस वियरेबल के रूप में लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह वियरेबल कंपनी Disney के साथ साझेदारी में पेश करेगी। फिलहाल, इस डिवाइस से संबंधित अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट की मानें, तो यह एक मैजिक बैंड हो सकता है, जिसे इस साल तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह कंपनी इस वियरेबल को पिछले साल लॉन्च करने वाली थी।

लेटेस्ट रिपोर्ट में Bloomberg का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि इस डिवाइस का कोडनेम “Seeker” था और इसे 4 से 12 साल तक के बच्चों के लिए पेश किया जाना था। साथ ही इस डिवाइस में Alexa, बिल्ट-इन जीपीएस जैसे सपोर्ट मौजूद हो सकते हैं। साथ ही यह डिवाइस पैरेंट्स को बच्चों से बातचीत करने का भी एक्सेस देता। कथित रूप से इस डिवाइस की कीमत $99 (7,453 रुपये) हो सकती है। हालांकि, इस डिवाइस को पिछले साल लॉन्च होना था, लेकिन हुआ नहीं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon kids wearable, Disney
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »