Amazfit ने Amazon Prime Day Sale के लिए स्मार्टवॉच पर की ऑफर की घोषणा, Helio Ring भी जल्द होगी लॉन्च

Amazfit ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप पर डिस्काउंट की पेशकश की है, जिनका लाभ Amazon Prime Day सेल के दौरान लिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Active स्मार्टवॉच की एमआरपी 19,999 रुपये है।
  • Amazfit Active Edge रग्ड स्मार्टवॉच आमतौर पर 19,999 रुपये में बिकती है।
  • Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच की एमआरपी 7,999 रुपये है।

Amazfit Balance में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने अपनी स्मार्टवॉच लाइनअप पर डिस्काउंट की पेशकश की है, जिनका लाभ Amazon Prime Day सेल के दौरान लिया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट पर 21-22 जुलाई तक चलने वाली सेल के दौरान Amazfit Active, Amazfit Balance और Amazfit Edge जैसी स्मार्टवॉच पर 55 प्रतिशत तक डिस्काउंट पा सकते हैं। प्राइम डे सेल के दौरान स्मार्ट वियरेबल ब्रांड कथित तौर पर Amazfitे Helios Ring लॉन्च कर सकता है।


Amazon Prime Day सेल: Amazfit स्मार्टवॉच पर ऑफर


Advertisement
कंपनी के अनुसार, ब्रांड अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टवॉच पर डिस्काउंट प्रदान करेगा। हालांकि, ऑफर सिर्फ Amazon Prime Day सेल के दौरान ही लाइव किए जाएंगे, खरीदार अभी स्मार्टवॉच को विशलिस्ट में रख सकते हैं और बाद में उन्हें खरीद सकते हैं। डिस्काउंट कुछ इस प्रकार है:

Amazfit Active: इस स्मार्टवॉच की एमआरपी 19,999 रुपये है। हालांकि, प्राइम डे सेल के दौरान यह 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगी और इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Amazfit Active Edge: Amazfit Active Edge रग्ड स्मार्टवॉच आमतौर पर 19,999 रुपये में बिकती है। सेल के दौरान खरीदार इसे 55 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं, जिससे इसकी कीमत 8,999 हो जाएगी।

Amazfit BIP 5 Unity: Amazfit BIP 5 Unity स्मार्टवॉच की एमआरपी 7,999 रुपये है। हालांकि, अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान इस पर 37 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा, जिससे इसकी कीमत घटकर 4,999 रुपये हो जाएगी।
Advertisement

Amazfit Balance: Amazfit Balance आमतौर पर 30,999 रुपये में बिकती है। सेल के दौरान इसे 29 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपये में पेश किया जाएगा।


Amazfit Helio Ring  जल्द होगी लॉन्च


Advertisement
Amazfit अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान भारत में अपनी स्मार्ट रिंग Amazfit Helio Ring भी लॉन्च कर सकता है, जिसे Amazfit Helio कहा जाएगा। स्मार्ट रिंग को पहली बार जनवरी में CES 2024 में शोकेस किया गया था। यह कथित तौर पर हाल ही में कई स्पेसिफिकेशंस के साथ अमेजन पर नजर आई थी। स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, Amazfit Helio Ring दो साइज 10 और 12 में आ सकती है।

Amazfit Helio Ring के डाइमेंशन की बात करें इसकी मोटाई 2.6 मिमी और वजन 4 ग्राम होने की उम्मीद है। अनुमान है कि स्मार्ट रिंग टाइटेनियम एलॉय से बनी होगी और इसमें टेक्स्चर डिजाइन होगा। यह लिथियम-आयन बैटरी से लैस हो सकती है। लिस्टिंग से पता चला है कि Amazfit Helio Ring में हार्ट रेट, SpO2 और इलेक्ट्रोडर्मल एक्टिविटी (EDA) सेंसर वाले बायो-मॉनिटरिंग फीचर्स हो सकते हैं। यह रिंग जेप ऐप इंटीग्रेशन के साथ भी आ सकती है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर अपने हेल्थ, फिटनेस और अन्य मेट्रिक्स को ट्रैक कर पाएंगे।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Grey

Display Size

38mm

Compatible OS

Android and iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.