Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भारत में 16 अक्टूबर को देगी दस्तक, इन खूबियों से होगी लैस

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, वहीं, इसकी बिक्री Amazon और आधिकारिक Amazfit India वेबसाइट के जरिए की जाएगी। जिसमें आपको ब्लैक, पिंक और टील कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Bip U की भारतीय कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुई है
  • अमेज़फिट बिप यू के स्पेसिफिकेशन की जानकारी Amazon पर लिस्ट है
  • अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 225 एमएएच बैटरी दी गई है

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच 1.43 इंच TFT कलर डिस्प्ले से होगी लैस

Amazfit Bip U को भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, जो कि Amazfit Neo के बाद Huami की लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में पेश की जाएगी। अमेज़फिट बिप यू की कीमतत का खुलासा फिलहाल कंपनी द्वारा नहीं किया गया है, लेकिन इसी बिक्री Amazon और आधिकारिक Amazfit India वेबसाइट के जरिए की जाएगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टवॉच 9 दिन तक की बैटरी लाइफ से लैस होगी, जिसमें आपको 60 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। यह वॉच कई कलर ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी, जिसमें आयतकार डायल दिया जाएगा। हाल ही में इस वॉच को अमेज़न वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था, लेकिन कीमत व उपलब्धता की जानकारी पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।
 

Amazfit Bip U India launch

अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा कंपनी ने प्रेस रिलीज़ के जरिए किया है। जैसे कि हमने बताया Amazfit Bip U की बिक्री Amazon और आधिकारिक Amazfit India वेबसाइट के जरिए की जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें आपको ब्लैक, पिंक और टील कलर ऑप्शन मिलेंगे। Huami ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और यह भी साफ नहीं है कि इसकी बिक्री लॉन्च 16 अक्टूबर के बाद से शुरू की जाएगी या नहीं।
Advertisement
 

Amazfit Bip U specifications

अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 1.43 इंच TFT कलर डिस्प्ले के साथ 2.5D ग्लास और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है। इसमें 320x302 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है और इसकी बॉडी को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है। स्मार्टवॉच के स्ट्रैप में आप सिलिकॉन रबड़ स्ट्रैप मिलेगा। अमेज़फिट बिप यू में एंड्रॉयड से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है, जबकि iSO डिवाइस को इससे कनेक्ट करने के लिए Zepp app की जरूरत पड़ेगी। यह वॉच RTOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। इसके अलावा अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है।

कंपनी के अनुसार, अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 225 एमएएच बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 9 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं, इसको फुल चार्ज होने में दो घंटे का समय लगता है। इसमें BioTracker 2 PPG बायोलॉजिकल ऑप्टिकल सेंसर और 6 एक्सिस ऐक्सेलरेशन सेंसर दिया गया है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम, स्लिप क्वालिटी मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीज़न लेवल सेंसर, मैंस्ट्रूअल साइकिल ट्रैकर और 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स फीचर किए गए हैं।
Advertisement

अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच का इस्तेमाल आप स्टैंडर्ड स्मार्टवॉच के रूप में भी कर सकते हैं, जिसमें आपको नोटिफिकेशन, कंट्रोल म्यूज़िक, सेटिंग्स अलार्म, फोन के कैमरा की रिमोट कंट्रोलिंग आदि की सुविधा मिलती है। इसके अंदर 50 वॉच फेस मौजूद हैं। 40.9x35.5x11.4mm के अमेज़फिट बिप यू का भार 31 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.