• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Amazfit ने लॉन्च की 14 दिनों के बैटरी बैकअप, 140 से ज्यादा वर्कआउट सपोर्ट वाली Bip 6 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Amazfit ने लॉन्च की 14 दिनों के बैटरी बैकअप, 140 से ज्यादा वर्कआउट सपोर्ट वाली Bip 6 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Amazfit Bip 6 को अमेरिका में 79.99 डॉलर (करीब 6,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह देश में Amazon और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Amazfit ने लॉन्च की 14 दिनों के बैटरी बैकअप, 140 से ज्यादा वर्कआउट सपोर्ट वाली Bip 6 स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Photo Credit: Amazfit

ख़ास बातें
  • Amazfit Bip 6 को अमेरिका में 79.99 डॉलर (करीब 6,800 रुपये) में लॉन्च किया
  • यह Amazon US और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • स्मार्टवॉच को चारकोल, ब्लैक, स्टोन और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
विज्ञापन
Amazfit Bip 6 को सोमवार को अमेरिका में लॉन्च किया गया। स्मार्टवॉच 1.97-इंच के सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि इसमें 400 से अधिक वॉच फेस मिलते हैं। वहीं, स्मार्टवॉच 140 से अधिक प्रीसेट वर्कआउट मोड्स से लैस है। इसमें एक माइक्रोफोन मिलता है और वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। Amazfit का दावा हैकि Bip 6 सामान्य यूसेज में फुल चार्ज में 14 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

Amazfit Bip 6 को अमेरिका में 79.99 डॉलर (करीब 6,800 रुपये) में लॉन्च किया गया है और यह देश में Amazon और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को चारकोल, ब्लैक, स्टोन और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके भारत में लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

Amazfit Bip 6 में 1.97 इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है, जो 2,000 निट्स तक की मैक्सिमम ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन को टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्ट करता है और इसमें एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। यह OpenAI-सपोर्टेड ZeppOS 4.5 पर चलता है। यह घड़ी Zepp Coach और Zepp App के साथ कंपेटिबल है। 

Amazfit ने Bip 6 स्मार्टवॉच को 400 से अधिक वॉच फेस और 140 से अधिक प्रीसेट वर्कआउट मोड से लैस किया है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस, स्लीप और मेंसुरल हेल्थ जैसे ट्रैकर्स शामिल हैं। वॉच में एक इनबिल्ट स्पीकर और एक माइक्रोफोन है, जिसके जरिए कॉलिंग संभव है। 

यह नेविगेशन के लिए ऑफलाइन OSM मैप्स को भी सपोर्ट करता है, जो नेविगेट करने के लिए यूजर के रियलटाइम लोकेशन से मेल खाने वाले इंपोर्टेड मैप्स का यूज करता है। Amazfit Bip 6 में 340mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह सामान्य इस्तेमाल के साथ 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ और भारी इस्तेमाल के साथ 6 दिनों तक का इस्तेमाल समय देती है। बैटरी सेवर मोड में यह 26 दिनों तक चलने का दावा करती है। स्मार्टवॉच 5ATM वाटर रेजिस्टेंस के साथ आती है। इसका वजन 27.9g है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »