Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
Xiaomi ने चीन में Mijia Washing Machine Pro Extreme Edition लॉन्च कर दी है। नया Washer-Dryer Combo 13kg वॉशिंग और 9kg ड्राइंग क्षमता के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Electrolysis तकनीक दी गई है, जो जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। मशीन में Steam क्लीनिंग, Smart Auto Dosing और 31 अलग-अलग वॉश मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा यह HyperOS आधारित Mi Home ऐप सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यूजर्स मोबाइल से मशीन कंट्रोल कर सकते हैं।