Redmi 6, Redmi 6A MIUI 11 Update: रेडमी 6 और रेडमी 6ए यूज़र्स को मीयूआई 11 अपडेट मिलने लगा है। जानें Xiaomi ब्रांड के इन हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में। दूसरे फेज़ में Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite को भी अपडेट मिलना है।
Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शाओमी के इस लोकप्रिय हैंडसेट के लिए MIUI 10 ग्लोबल रॉम अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 4, Mi Max 2 और Mi 6 के लिए अपडेट जारी हो चुका है। ऐसे में इन हैंडसेट के यूज़र को सिर्फ ओटीए अपडेट के नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना चाहिए। अगर मन नहीं मान रहा है तो अपडेटर ऐप की भी जांच की जा सकती है। यहां से आप जान जाएंगे कि अपडेट आया है या नहीं। अगर आप बिल्कुल भी इंतज़ार नहीं कर सकते तो ये हैं MIUI 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम के डाउनलोड लिंक और फ्लैशिंग का तरीका।
अगर आपके पास शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट है तो आपके लिए खुश होने का वक्त आ गया है। दरअसल, इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपडेट ओवर द एयर दिया जा रहा है।
शाओमी ने इसी महीने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ-साथ एंड्रॉयड 7.1 आधारिक मीयूआई बीटा अपडेट मिलना था। इस लिस्ट में रेडमी नोट 4 का नाम नहीं शामिल था, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा।
पिछले महीने शाओमी मी मैक्स फैबलेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई बीटा अपडेट मिलना शुरू हुआ था। अब कंपनी ने उन स्मार्टफोन की लिस्ट ज़ारी की है जिन्हें एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिल चुका है या मिलने वाला है।
जियो की चुनौती देने के मकसद से कई टेलीकॉम कंपनियां अब भी सस्ते टैरिफ प्लान पेश कर रही है। वहीं, एयरटेल ने वीओएलटीई सेवा का आगाज़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया है।