कंपनी का Xiaomi Pad 6 Pro Android 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इसमें 11 इंच 2.8K (1,800x2,880 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ है
Xiaomi 12 Pro 5G ग्लोबल लेवल पर मार्च में लॉन्च हुआ था। इसमें MIUI 13 और 6.73 इंच WQHD प्लस (1,440x3,200 पिक्सल) सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
MIUI 12.5 के साथ आने वाले प्रमुख फीचर्स में से एक MIUI + है। यह Microsoft के Your Phone ऐप की तरह काम करता है, जिसमें वह यूज़र्स अपने शाओमी फोन को विंडो पीसी के साथ इंटीग्रेड करके नोटिफिकेशन, मैसेज व फोटोज़ को सीधे कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक्सेस कर सकते हैं।
बता दें कि Redmi 9 को कंपनी 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाली इवेंट में लॉन्च करेगी। इवेंट पेज पर लिखा है कि फोन 'ज्यादा रैम और ज़्यादा स्टोरेज' के साथ आएगा।
Xiaomi ने MIUI 12 क्लोज़्ड बीटा टेस्टिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालो के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इनमें से एक यह है कि यूज़र्स को Mi India कम्युनिटी का एक सक्रिय सदस्य होना ज़रूरी है।
Mi 10 को भारत में 8 मई को एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। इसके बारे में Xiaomi आने वाले दिनों में बताएगी। शाओमी मी 10 को इस साल फरवरी महीने में Mi 10 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था।
MIUI 12 के साथ Xiaomi चीन में Mi 10 Lite 5G फोन को भी लॉन्च करने वाली है। MIUI 12 मौजूदा वर्ज़न की तुलना में कई नए सुधार और फीचर्स से लैस होगा और कंपनी इनमें से दो आगामी फीचर्स को टीज़ भी कर चुकी है।
MIUI 11 Global Stable ROM Launch: Xiaomi ने टीज़र जारी कर इस बात की घोषणा की है कि 16 अक्टूबर को भारत में मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रॉम को लॉन्च किया जाएगा।
मायड्राइवर्स वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम शोध और डेवलपमेंट के साथ मीयूआई टीम अब मीयूआई 9 से मीयूआई 10 का रुख करेगी। शाओमी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इवेंट की तस्वीर भी साझा की है। रिपोर्ट से साफ है कि मीयूआई 10 को लेकर डेवलपर का ध्यान आर्टफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर केंद्रित रहेगा।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने घरेलू मार्केट में नया हैंडसेट Xiaomi Mi 5X लॉन्च किया है। इसके डुअल रियर कैमरे वाले फ़ीचर को ध्यान में रखते हुए यही कहा जा सकता है कि यह कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 का कमज़ोर और सस्ता अवतार है।
शाओमी ने कुछ हफ्ते पहले पुष्टि की थी कि मीयूआई 9 पर काम चल रहा है। लेकिन इसकी रिलीज तारीख के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। अब मीयूआई फोरम के ज़रिए कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 को 16 अगस्त से पहले रिलीज कर दिया जाएगा।