Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट
इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। शाओमी ने बताया है कि Xiaomi 17T में 6,500 mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशंस मिले हैं।