Whatsapp Safety

Whatsapp Safety - ख़बरें

  • आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
    Meta ने WhatsApp के लिए नए स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल्स पेश किए हैं, जिनमें डिवाइस लिंकिंग वॉर्निंग सिस्टम शामिल है। कंपनी ने एक फेक WhatsApp ऐप को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करीब 200 यूजर्स की जासूसी के लिए किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप सोशल इंजीनियरिंग के जरिए यूजर्स को डाउनलोड कराया गया। Meta का कहना है कि WhatsApp की ऑफिशियल ऐप और एन्क्रिप्शन सुरक्षित हैं और यह किसी सिस्टम कमजोरी का मामला नहीं है। कंपनी यूजर्स को केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रही है।
  • बड़ी टेंशन खत्म! बच्चों का WhatsApp जल्द पैरेंट्स के कंट्रोल में, नया फीचर करेगा सब मैनेज
    WhatsApp बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल और सेकेंडरी अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिस्टम के तहत पैरेंट्स बच्चों के लिए लिमिटेड WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे, जिसमें अनजान कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति नहीं होगी। नए फीचर में पैरेंट्स को कुछ एक्टिविटी विजिबिलिटी मिलेगी, लेकिन मैसेज और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेंगे। सेकेंडरी अकाउंट्स में Updates टैब और Chat Lock जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है।
  • बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ
    WhatsApp बच्चों और युवाओं की ऑनलाइन सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सेकेंडरी अकाउंट का कॉन्सेप्ट होगा, जो पैरेंट या गार्जियन के अकाउंट से लिंक रहेगा। पैरेंट कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स और कॉन्टैक्ट कंट्रोल कर पाएंगे, लेकिन मैसेज और कॉल कंटेंट पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। डिफॉल्ट तौर पर यह अकाउंट सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति देगा। फिलहाल फीचर बीटा स्टेज में है और इसके रोलआउट की टाइमलाइन सामने नहीं आई है।
  • WhatsApp ने फरवरी में 97 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स किए बैन
    WhatsApp ने अपनी मंथली सेफ्टी रिपोर्ट में खुलासा किया कि 9,967,000 भारतीय अकाउंट्स को IT नियम 2021 के तहत बैन किया गया। ये नियम डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की शिकायतों को प्रभावी ढंग से संभालने और हानिकारक एक्टिविटीज के खिलाफ कदम उठाने के लिए बाध्य करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 में WhatsApp को 17,649 यूजर्स की शिकायतें मिलीं, जिनमें से 427 अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म ने भारत की Grievance Appellate Committee से प्राप्त दो निर्देशों का पालन भी किया।
  • WhatsApp ने सिक्योरिटी में सुधार के लिए नए ग्रुप मेंबर्स के लिए कॉन्टेक्स्ट कार्ड किया जारी
    WhatsApp ग्रुप चैट के लिए एक नया कार्ड ला रहा है जो किसी यूजर्स द्वारा ग्रुप में ऐड किए जाने के बाद डिस्प्ले किया जाएगा जो उनके कॉन्टैक्ट में नहीं है।
  • WhatsApp New Feature: फिशिंग, स्कैम से बचा सकता है व्हाट्सऐप का यह नया फीचर!
    WhatsApp अब फिशिंग अटैक्स को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स को किसी अज्ञात व्हाट्सऐप मैसेज में स्पैलिंग, व्याकरण (grammer) की गलतियों जैसे पहलुओं को परखते हुए फिशिंग अटैक पहचानने के बारे में शिक्षित करने का प्रयास किया है।
  • WhatsApp ने फिर कसी संदिग्ध यूजर्स की लगाम, 26 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन
    प्लेटफॉर्म की ओर से जानकारी दी गई है कि सितंबर में इसने 26.85 लाख यूजर्स के अकाउंट्स को भारत में बैन किया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »