Vivo और Oppo की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में दोनों ही Pro मॉडल Vivo X200 Pro और Oppo Find X8 Pro, बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है। Vivo X200 Pro को भारत में 94,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें इसका सिंगल 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह Find X8 Pro से लगभग 5000 रुपये सस्ता है।
Vivo X200 और Vivo X200 Pro भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे। Vivo की ओर से अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस लॉन्च इवेंट को लाइव दिखाया जाएगा। इवेंट को Vivo के YouTube चैनल पर दोपहर 12 बजे से लाइव देख सकते हैं। दोनों ही फोन में कंपनी ने 6.67 इंच का क्वाड कर्व्ड OLED LTPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट से लैस हैं।
इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 गया है। हालांकि, इस सीरीज के X200 Pro Mini को चीन में सीमित रखा जा सकता है। देश में Vivo की यूनिट ने X200 और X200 Pro का टीजर दिया था। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss ब्रांडेड कैमरा होगा। ये Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलेंगे। कंपनी इस सीरीज में X200 Ultra को भी ला सकती है।
इस सीरीज के दो मॉडल्स - Vivo X200 और X200 Pro का संकेत मिला था। इसमें Vivo X200 Pro Mini को भी जोड़ा जा सकता है। यह एक स्मॉल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन हो सकता है। इसके X200 Pro का कॉम्पैक्ट वर्जन होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में 1.5K 8T LTPO माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है।