Vivo के एक आगामी टैबलेट ने चीन का 3C सर्टिफिकेशन पास कर लिया है। ऐसा लग रहा है कि यह टैबलेट Vivo Pad 4 Pro है, जो कि बीते साल आए Vivo Pad 3 Pro की जगह लेगा। स्क्रीनशॉट से पता चला है कि मॉडल नंबर PD2573 के साथ आगामी Vivo टैबलेट 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। लिस्टिंग से टैबलेट के बारे में दो जानकारी सामने आई हैं। Vivo Pad 4 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिप से लैस होगा।
यह टैबलेट Android पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। इसमें 13 इंच 3.1K (2,064 x 3,096 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है
इसमें फ्लैट डिस्प्ले और बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने में कुछ उठा हुआ सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। यह Cold Star Grey, Spring Tide Blue और Thin Purple कलर्स में है