Portronics Vayu 7.0 रिचार्जेबल टायर इ्न्फ्लेटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Vayu 7.0 Tyre Inflator की कीमत 1,849 रुपये है। कंपनी इनके साथ 12 महीने की वारंटी प्रदान करती है। Vayu 7.0 में पोर्टेबल डिजाइन और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। डिजिटल डिस्प्ले रियल टाइम एयर प्रेशर दिखाता है, इसके अलावा ऑटो-शटऑफ फीचर ऑपर इन्फ्लेशन को रोकती है।
Xiaomi अपने घरेलू बाजार में एक एयर कंप्रेसर बेचता है, जिसका मॉडल नेम Xiaomi Portable Electric Air Compressor 2 Pro है। इसे चीन में इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लाने की प्लानिंग कर रही है। इस प्रोडक्ट को कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है।