रिपोर्ट बताती है कि Maruti Suzuki YY8 (Codename) को टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ही ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें बेस मॉडल 138hp पावर जनरेट करने वाली मोटर और 48kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है।
दिखने में कार Maruti Suzuki की आगामी इलेक्ट्रिक कार Wagon-R EV पर आधारित लगती है। दोनों के ढांचे एक समान लगते हैं, लेकिन हेडलाइट और कुछ कॉस्मेटिक डिज़ाइन में बदलाव के कारण इनमें अंतर महसूस होता है।