जापान की इस कंपनी को बिक्री का बड़ा हिस्सा Access, Avenis और Burgman Street स्कूटर्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में सुजुकी मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग 10 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई थी
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में इलेक्ट्रिक मोटर को चेसिस में जोड़ा गया है और कंपनी ने इसमें फिक्स बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो दो टुकड़ो के केस में सेट है।
टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट में पहला नाम Honda Activa का आता है जिसने अप्रैल में 1,63,357 यूनिट्स की सेल की। इसकी सेल में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण में कुछ सालों की देरी हुई है। पहले उम्मीद थी कि Suzuki Burgman Electric इस साल के आखिर तक भारत में आ सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है और इसकी लॉन्चिंग कुछ सालों के लिए आगे बढ़ गई है।
Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते देखा गया है। कहा जा रहा है कि कंपनी को इस ई-स्कूटर से काफी उम्मीदें हैं और इसे लोगों से भी अच्छा रेस्पॉन्स मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
जापानी ऑटोमेकर कंपनी Suzuki जल्द ही भारतीय बाज़ार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हिकल पेश करने की तैयारी कर रही है। खबरों की मानें, तो कंपनी इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश करने वाली है, जो कि कंपनी के मौजूदा प्रीमियम Burgman Street 125 स्कूटर का ही फुली इलेक्ट्रिक वर्ज़न होगा।
देश में कई स्कूटर लॉन्च हुए हैं, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आते हैं। इन स्कूटर के साथ आप अपने फोन को कनेक्ट कर सकते हैं और इनका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आपको कॉल, SMS, नोटिफिकेशन्स आदि दिखाता है।