• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • April 2022 में टॉप 10 स्कूटरों की बिक्री में Honda Activa नंबर 1, बेचें सबसे ज्यादा स्कूटर

April 2022 में टॉप 10 स्कूटरों की बिक्री में Honda Activa नंबर 1, बेचें सबसे ज्यादा स्कूटर

TVS Jupiter स्कूटर सेल्स के मामले में दूसरे नम्बर पर है। अप्रैल में स्कूटर की 60,957 यूनिट्स सेल हुईं।

April 2022 में टॉप 10 स्कूटरों की बिक्री में Honda Activa नंबर 1, बेचें सबसे ज्यादा स्कूटर

Honda Activa की सेल्स में 50 प्रतिशत के लगभग वृद्धि हुई है।

ख़ास बातें
  • TVS Jupiter स्कूटर सेल्स के मामले में दूसरे नम्बर पर है।
  • Suzuki Access लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।
  • Hero Destini 125 की सेल्स 1.53 प्रतिशत से नीचे आ गई हैं।
विज्ञापन
टू-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बोलबाला है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकलों की मांग बढ़ी है और सबसे ज्यादा डिमांड ई-स्कूटर की देखने को मिल रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की पॉपुलरिटी कई कारकों पर निर्भर करती है। बढ़ते पेट्रोल के दाम ग्राहकों को बैटरी चालित टू-व्हीलर्स पर शिफ्ट होने के लिए मजबूर कर रहे हैं। दूसरे, इनकी मेंटेनेंस लागत बहुत कम होती है। तीसरा, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स या ईवी खरीदने पर राज्य और केंद्र सरकार से सब्सिडी भी मिलती है। इसलिए टू-व्हीलर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। लेकिन नॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी कम पॉपुलर नहीं हैं। अभी भी ग्राहकों का एक वर्ग ऐसा है जो पेट्रोल चालित स्कूटर्स खरीदना पसंद करता है। 

हम आपको अप्रैल महीने के सबसे पॉपुलर स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं-

Honda Activa 
Rushlane की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 स्कूटरों की लिस्ट में पहला नाम Honda Activa का आता है जिसने अप्रैल में 1,63,357 यूनिट्स की सेल की। इसकी सेल में लगभग 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। Honda Activa के भी वेरिएंट्स हैं जो सेल में पॉपुलर हैं। इसमें एक नाम Honda Activa 6G का भी आता है। इस स्कूटर में 109.51 cc का इंजन दिया गया है। यह स्कूटर ड्रम बेक के साथ आता है। माइलेज भी अच्छी है और यह 1 लीटर पेट्रोल में 55 किलोमीटर चल सकता है। 

TVS Jupiter 
TVS Jupiter स्कूटर सेल्स के मामले में दूसरे नम्बर पर है। अप्रैल में स्कूटर की 60,957 यूनिट्स सेल हुईं। अप्रैल 2021 से तुलना करें तो इसमें 138 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। TVS iQube कंपनी का एक पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो तीसरे नम्बर पर है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। TVS iQube S बेस मॉडल है जो सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक चल सकता है। इसका टॉप मॉडल TVS iQube ST है जो सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक जा सकता है। TVS iQube S की मेग्जिमम स्पीड 78km/h है और टॉप वेरिएंट की स्पीड 8278km/h है। 

Suzuki Access इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इसकी सेल्स में 38 प्रतिशत की कमी आई है। अप्रैल 2021 में जहां इसकी 53,285 यूनिट्स बिकी थीं, 2022 में यह आंकड़ा 32,932 आ गया है। 

TVS Ntorq छठे नम्बर पर आता है। इस स्कूटर की सेल्स में 27 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अप्रैल 2021 में स्कूटर की 19,959 यूनिट्स बिकीं थीं, लेकिन अबकी बार इसकी 25,267 यूनिट्स बिकी हैं। 

Suzuki Avenis की सेल में कितने प्रतिशत का अंतर आया है, इसके आंकड़े रिपोर्ट में नहीं बताए गए हैं। इस साल स्कूटर की 11,078 यूनिट्स की सेल हुई। 

Suzuki Burgman को 8वां नम्बर मिला है। इसकी सेल्स में 11.45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल इस टूव्हीलर की 8,154 यूनिट्स बिकी थीं, और अबकी बार यह संख्या 9,088 यूनिट्स की रही। 

Hero Destini 125 की सेल्स 1.53 प्रतिशत से नीचे आ गई हैं। अप्रैल 2021 में जहां स्कूटर की 9,121 यूनिट्स बिकी थीं, अबकी बार यह संख्या 8,981 पर आ गई है। 

TVS Scooty Pep+ को भी इस साल नुकसान हुआ है। इसकी सेल्स 22.28 प्रतिशत से नीचे आ गई हैं। पिछले साल अप्रैल के दौरान इसकी 8,143 यूनिट्स बिकी थीं तो अबकी बार केवल 6,329 यूनिट्स ही बिकी हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »