• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava का सस्‍ता 4G स्‍मार्टफोन ‘Lava Yuva Star’, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lava का सस्‍ता 4G स्‍मार्टफोन ‘Lava Yuva Star’, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Lava Yuva Star की बड़ी खूबी है इसका प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस, क्‍योंकि यह एंड्रॉयड गो वर्जन पर चलता है।

Lava का सस्‍ता 4G स्‍मार्टफोन ‘Lava Yuva Star’, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Lava Yuva Star स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • 6.75 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले है इसमें
  • रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकेगा फोन
विज्ञापन
Lava Yuva Star Launched in India : भारतीय ब्रैंड लावा ने बेहद खामोशी से एक नया 4जी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम Lava Yuva Star है। फोन को लेकर कुछेक रिपोर्ट पहले भी आई थीं, लेकिन लावा ने फोन लॉन्चिंग और स्‍पेक्‍स की कोई जानकारी लीक्‍स में शेयर नहीं की थी। Lava Yuva Star की बड़ी खूबी है इसका प्‍योर एंड्रॉयड एक्‍सपीरियंस, क्‍योंकि यह एंड्रॉयड गो वर्जन पर चलता है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इसमें दी गई है और 4जीबी रैम मिलती है। जानतें हैं फोन के प्राइस
 

Lava Yuva Star Price in India 

Lava Yuva Star को 4जीबी रैम और 64जीबी स्‍टोरेज के साथ 6,499 रुपये में लिया जा सकेगा। यह कई कलर ऑप्‍शंस जैसे- वाइट, ब्‍लैक और लैवेंडर में आता है। रिटेल आउटलेट्स से इसे लिया जा सकेगा। डिवाइस खरीदने वालों को सर्विस एट होम फैसिलिटी भी दी जाएगी। 
 

Lava Yuva Star Specifications, features

जैसाकि हमने बताया यह एक 4जी स्‍मार्टफोन है और उन लोगों के किसी काम का नहीं, जिन्‍हें 5जी डिवाइस की तलाश है। Lava Yuva Star में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 60Hz के स्‍टैंडर्ड रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 

Lava Yuva Star में 13 एमपी का मेन रियर कैमरा और एक एआई सेंसर है। एलईडी फ्लैश भी बैक में दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जोकि टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Lava Yuva Star में यूनिसॉक 9863A प्रोसेसर लगा है। उसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज है। फोन के खाली स्‍टोरेज के जरिए रैम को 4जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर चलता है, जिससे यूजर्स को क्‍लीन ओएस एक्‍सपीरियंस करने को मिलेगा। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरयूनीसॉक एससी9863ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14 Go Edition
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »