Google Chrome होगा अब तक सबसे तेज!, अब ज्यादा फास्ट होगा काम, बचेगा समय
Google Chrome अब पहले से ज्यादा तेज हो गया है। गूगल ने इस स्पीड को पाने के लिए अपने लोकप्रिय वेब ब्राउजर में कई सुधार भी किए हैं। Chrome ब्राउजर को स्पीडोमीटर 3 बेंचमार्किंग टेस्ट में अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर मिला है। कई मामले में यह काफी काफी तेजी के साथ हुआ है। यूजर्स ब्राउजर में वेब पेज को थोड़ा तेजी से रेंडर होते हुए देखते हैं और कुल मिलाकर ज्यादा रिस्पॉन्सिव तरीके से काम करता है।