Flipkart Monumental Sale प्लेटफॉर्म पर लाइव है, जिसका आखिरी दिन 19 जनवरी है। फ्लिपकार्ट सेल में MOTOROLA EnvisionX, Infinix HD Ready LED Smart Google TV 2024 Edition, REDMI by Mi Smart FireTv OS 7 TV 2024 Edition सहित कई मिड-रेंज टीवी को 10,000 रुपये से कम कीमत में खरीदने का मौका है। इसमें HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
Daiwa 32 inch Smart TV और Daiwa 43 inch Smart TV भारत में लॉन्च हो गए हैं। Daiwa 32 inch मॉडल में 1366×768 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले है, जबकि Daiwa 43 inch मॉडल में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फुल एचडी डिस्प्ले है। Daiwa 32 inch HD Ready TV की कीमत 7,499 रुपये और Daiwa 43 inch Full HD TV मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है।