मात्र 7499 रुपये में Daiwa ने 32 इंच, 43 इंच Smart TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Daiwa ने भारत में दो नए बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी Daiwa 32 inch  Smart TV और Daiwa 43 inch Smart TV लॉन्च किए हैं।

मात्र 7499 रुपये में Daiwa ने 32 इंच, 43 इंच Smart TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Daiwa

Daiwa 32 inch TV में एचडी रेडी डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Daiwa 32 inch मॉडल में 1366×768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है।
  • Daiwa 32 inch HD Ready TV मॉडल नंबर D32H1COC की कीमत 7,499 रुपये है।
  • Daiwa 43 inch Full HD TV मॉडल नंबर D43F1COC की कीमत 13,999 रुपये है।
विज्ञापन
Daiwa ने भारत में दो नए बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी Daiwa 32 inch  Smart TV और Daiwa 43 inch Smart TV लॉन्च किए हैं। ये स्मार्ट टीवी स्लिम बेजेल्स के साथ 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले ऑप्शन में आते हैं। इनमें क्वाड-कोर प्रोसेसर, कई साउंड मोड, आई-केयर मोड, एप्पल एयरप्ले सपोर्ट समेत काफी फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Daiwa 32 inch और Daiwa 43 inch Smart TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Daiwa Smart TV Price


Daiwa 32 inch HD Ready TV मॉडल नंबर D32H1COC की कीमत 7,499 रुपये और  Daiwa 43 inch Full HD TV मॉडल नंबर D43F1COC की कीमत 13,999 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। कंपनी इन स्मार्ट टीवी के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।


Daiwa 32 inch, 43 inch Specifications


Daiwa के दोनों स्मार्ट टीवी में ऐज टू ऐज डिजाइन के साथ कॉर्नर में थिन बेजेल्स वाला डिजाइन दिया गया है। Daiwa 32 inch मॉडल में 1366×768 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले दी गई है, जबकि Daiwa 43 inch मॉडल में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है। दोनों स्मार्ट टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर्स तक सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा आई-केयर मोड और 7 पिक्चर मोड भी मिलते हैं। 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी दो बॉक्स स्पीकर के साथ आते हैं, जो 20W ऑडियो आउटपुट और 5 साउंड मोड का सपोर्ट करते हैं।

Daiwa स्मार्ट टीवी में 512MB RAM और 4GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ये दोनों ही टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। ये स्मार्ट टीवी प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और यूट्यूब समेत कई ओटीटी प्लेटफार्म्स का सपोर्ट करते हैं। ये टीवी फोन और लैपटॉप समेत अन्य स्मार्ट डिवाइसेज से बिना रुकावट स्ट्रीमिंग के लिए मिराकास्ट और एप्पल एयरप्ले सपोर्ट प्रदान करते हैं।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में इन स्मार्ट टीवी में वाई-फाई,एवी, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए इस्तेमाल के लिए पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »