Samsung Fold

Samsung Fold - ख़बरें

  • Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
    Oppo Reno X में 16:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ टैबलेट जैसा वाइड डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 9000 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo Reno X का मुकाबला Apple के iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Fold से हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में Samsung के मिड रेंज स्मार्टफोन से लेकर, बजट स्मार्टफोन, फ्लैगशिप स्मार्टफोन और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹94,999 में लिस्ट है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,29,999 में लिस्टेड है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
    Amazon पर चल रही Great Indian Festival Sale 2026 नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए फायदेमंद मौका साबित हो सकता है। आज हम Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें धांसू कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर को शामिल किया गया है। यह फोन अपनी लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन 51,000 सस्ता मिल रहा है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए कई बड़ी डील्स सामने आई हैं। सेल में Samsung Galaxy A56 5G ₹31,999, OnePlus Nord CE 6 ₹33,999 और iQOO Z11xa ₹24,999 में मिल रहा है। बजट सेगमेंट में Redmi 15C 5G Prime की कीमत ₹15,999 और Lava Bold N4 Pro की कीमत ₹13,999 है। वहीं प्रीमियम फोन में OnePlus Nord 6 ₹42,999, iQOO 15R ₹46,499 और Xiaomi 17 ₹59,999 में उपलब्ध है। Samsung Galaxy Z Fold 7 5G की कीमत ₹1,29,999 है। कई डील्स में बैंक, कूपन और EMI ऑफर शामिल हैं।
  • Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
    इंटरनेशनल मार्केट में पिछले सप्ताह Vivo X Fold 6 को लॉन्च किया गया था। भारत में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Nebula Teal और Prism Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है।
  • Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
    Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के नए फोल्डेबल फोन में 8.02-इंच 2K+ LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.51-इंच कवर डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर मिलता है। फोन में 200MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,900mAh बैटरी है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। ग्लोबल लॉन्च के बावजूद इसकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
    Samsung Galaxy 25 सीरीज, और Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज के दाम 10 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि 10,000 रुपये की बढ़ोतरी Fold 8 के सभी स्टोरेज वेरिएंट पर लागू होगी या Samsung कुछ खास कंफिगरेशन पर यह बढ़ोत्तरी करेगी।
  • ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
    अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 4 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy Z Fold 4 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹89,438 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन अगस्त, 2022 में ₹1,54,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹86,755 हो जाएगी। लॉन्च कीमत के हिसाब से यह फोन ₹68,000 सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त कीमत में कमी भी की जा सकती है।
  • iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। The Economic Times के मुताबिक, Samsung Display Apple के फोल्डेबल iPhone के लिए अंदर वाली फोल्डिंग स्क्रीन की सप्लाई कर सकता है। रिपोर्ट में तीन साल के कथित सप्लाई समझौते की बात कही गई है और हर स्क्रीन की कीमत करीब $250 यानी लगभग ₹22,000 बताई गई है। स्क्रीन में Samsung के M16 OLED मटेरियल के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। फोल्डिंग स्क्रीन सामान्य OLED पैनल की तुलना में ज्यादा जटिल होती है, क्योंकि इसे बार-बार मोड़ने के बावजूद टिकाऊ रहना होता है। हालांकि, Apple ने इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
    दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है।
  • Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है।
  • iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
    iPhone Duo का मुकाबला Google Pixel 11 Pro Fold और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से हो रहा है। iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,99,900, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,24,900, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है। जबकि Google Pixel 11 Pro Fold के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,86,999 है। वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,99,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹2,19,999 है।
  • Apple का Foldable iPhone कितना अलग होगा? Samsung Galaxy Z Fold, Xiaomi 18 Fold से होगा सीधा मुकाबला
    Apple आज अपना पहला Foldable iPhone पेश कर सकता है, जिसका मुकाबला पहले से बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Fold8 और Xiaomi 18 Fold से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का फोल्डेबल फोन बुक-स्टाइल डिजाइन, करीब 5.5 इंच बाहरी और 7.8 इंच अंदरूनी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसकी मोटाई करीब 4.5mm और स्क्रीन की क्रीज बेहद कम होने की उम्मीद है। वहीं Xiaomi 18 Fold में 200MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी, जबकि Galaxy Z Fold8 में 201 ग्राम वजन और 4,800mAh बैटरी मिलती है। Apple फोन की कीमत $2,000-$2,500 या उससे ज्यादा हो सकती है।
  • Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
    Apple आज iPhone 18 सीरीज, और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन कथित iPhone Ultra से पर्दा उठा सकती है। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। iPhone Ultra एक फोल्डेबल फोन होगा जिसमें 5.3 इंच का बाहरी डिस्प्ले बताया गया है। यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में आ सकता है। कीमत करीबन 2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
    अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,54,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई 2025 में ₹1,74,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5% (3 हजार रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,51,999 रुपये हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹23,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Fold - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »