Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में 43 इंच स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से भारी बचत हो सकती है। अमेजन पर Vu 43 inch Vibe Series Smart TV, Philips 43 inch 6100 Series Frameless Smart TV, Samsung 43 inch Smart TV, Acer 43 inch G Plus Series Smart TV और Redmi Xiaomi 43 inch F Series Smart TV पर छूट मिल रही है।
Redmi Smart Fire TV को 43 इंच और 55 इंच साइज में 4K डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। ये एमेजॉन के फायर टीवी ओएस पर रन करते हैं। इनमें वॉइस असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) का सपोर्ट है। प्रीमियम डिजाइन और 30W तक स्पीकर आउटपुट दिया गया है। 43 इंच मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। 55 इंच मॉडल के दाम 35,999 रुपये हैं। ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% डिस्काउंट लिया जा सकता है। सेल 18 सितंबर से होगी।