• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme X3 SuperZoom होगा रियलमी का अगला दमदार कैमरा फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

Realme X3 SuperZoom होगा रियलमी का अगला दमदार कैमरा फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

Realme X3 SuperZoom की लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा और 12 जीबी तक रैम सपोर्ट करेगा। हालांकि फोन की दो गीकबेंच लिस्टिंग है और दोनों लिस्टिंग में रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को अलग स्कोर मिला है।

Realme X3 SuperZoom होगा रियलमी का अगला दमदार कैमरा फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

Realme X3 SuperZoom सभवत: बेहतर ज़ूम क्षमताओं से लैस होगा

ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom में हो सकता है 12 जीबी तक रैम सपोर्ट
  • लिस्टिंग में फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ दिखा
  • गीकबेंच लिस्टिंग में रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम को मिला अच्छा स्कोर
विज्ञापन
Realme X2 के आगामी अपग्रेड पर कंपनी काम कर रही है। पिछले कुछ लीक्स और एक ताज़ा लीक इस आगामी फोन के जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करते हैं। पहले मॉडल नंबर RMX2086 के साथ एक Realme फोन Geekbench पर देखा गया था और उम्मीद है कि यह Relame X3 सीरीज़ का फोन हो सकता है। अब इसी मॉडल नंबर के साथ आगामी रियलमी फोन थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, लेकिन इस बार फोन अपने नाम के साथ लिस्ट हुआ है। मॉडल नंबर RMX2086 Realme X3 SuperZoom नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जो आगामी Realme X3 का एक हाई-एंड वेरिएंट होगा।

NBTC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग बताती है कि मॉडल नंबर RMX2086 दरअसल रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम फोन है। लिस्टिंग से जानकारी मिलती है कि फोन में एलटीई सपोर्ट होगा। गीकबेंच लिस्टिंग में भी यह फोन इसी मॉडल नंबर के साथ देखा जा चुका है। इन दोनों लिस्टिंग को मिला दिया जाए तो अब हमें इस फोन के बारे में काफी जानकारियां मिल जाती है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा और 12 जीबी तक रैम सपोर्ट करेगा। फोन के लेकर गीकबेंच की दो लिस्टिंग है, जिसमें थोड़ा अंतर है। पहली लिस्टिंग में फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 788 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,624 स्कोर मिला है। दूसरी लिस्टिंग में सिंगल-कोर में 792 और मल्टी-कोर में 2,507 दिखाया गया है। दोनों लिस्टिंग में बताया गया है कि फोन Android 10 पर चलता है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित Realme X3 SuperZoom को EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट और BIS - भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर भी RMX2086 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। हालांकि इन दोनों लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानकारी शामिल नहीं थी।

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम नाम से हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि फोन कैमरा सेंट्रिक होगा और संभवतः बेहतर ज़ूम क्षमता के साथ आएगा। Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को लेकर फिलहाल Realme की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »