Prepaid Recharges

Prepaid Recharges - ख़बरें

  • Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
    देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए Buy 1 Get 1 रीचार्ज ऑफर पेश किया है। अगर आप 349 रुपये के रीचार्ज प्लान को एक्टिवेट करवाते हैं तो इसमें 28 दिनों की वैधता की बजाए 56 दिनों की वैधता मिल जाएगी। यानी 1 प्लान के साथ दूसरा बिल्कुल फ्री!
  • Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
    Vodafone Idea (Vi) ने भारत में Prepaid Family Plan पेश किया है। इस सुविधा के तहत एक फैमिली ग्रुप में अधिकतम 4 Vi प्रीपेड यूजर्स शामिल हो सकते हैं। ग्रुप के सदस्य एक-दूसरे के साथ एक बार में 500MB मोबाइल डेटा शेयर कर सकते हैं। डेटा ट्रांसफर की सुविधा पर रोजाना, साप्ताहिक और मासिक लिमिट लागू है। इसके अलावा, योग्य यूजर्स Vi ऐप से रिचार्ज करने पर 10% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस सुविधा के लिए सभी सदस्यों के नंबर पर एक्टिव सर्विस वैलिडिटी पैक होना जरूरी है। यूजर्स Vi ऐप के जरिए फैमिली ग्रुप बना सकते हैं।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
    Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
    Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में कई बदलाव किए हैं, जिससे कुछ यूजर्स का मोबाइल रिचार्ज खर्च बढ़ सकता है। कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाला 299 रुपये का प्लान बंद कर दिया है। इसके बाद 28 दिनों के लिए डेली डेटा वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान 349 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 56 दिनों वाले 579 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 619 रुपये और 84 दिनों वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। 799 रुपये वाला 84-दिन का प्लान भी बंद किया गया है।
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
    Vodafone Idea (Vi) ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रिचार्ज वाले दिन *188# डायल करके रोजाना डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए 14GB लंपसम डेटा का विकल्प चुन सकते हैं। Vi के 249 रुपये वाले प्लान दूसरे सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में 1.5GB/Day वाला Hero प्लान मिलता है।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • 20GB तक एक्स्ट्रा डेटा चाहिए? Jio के इन 5 प्लान्स में मिल रहे हैं कई बेनिफिट्स
    Reliance Jio ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा बेनिफिट्स की पेशकश की है। 459, 495, 545, 749 और 899 रुपये वाले प्लान्स में रोज मिलने वाले डेटा के अलावा 5GB से 20GB तक अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इनमें कई प्लान्स में Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioHotstar Mobile, JioGames, FanCode और JioAICloud जैसे फायदे भी शामिल हैं। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं या AI और OTT बेनिफिट्स चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
  • BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
    BSNL ने Father's Day 2026 के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी 997 रुपये और 1999 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान्स के साथ अतिरिक्त बोनस डेटा दे रही है। 997 रुपये वाले प्लान में 150 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ 5GB बोनस डेटा मिलेगा। वहीं 1999 रुपये वाले प्लान में 330 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ 10GB अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। यह ऑफर 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
  • Airtel दे रही 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Adobe Express प्रीमियम वाला धांसू प्लान!
    Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स में एक खास प्लान लेकर आती है। एयरटेल के सबसे फायदेमंद प्लान में शामिल यह पैक 3,999 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान में यूजर को 365 दिन यानी पूरे 1 साल की वैधता दी जा रही है। प्लान के तहत आपको 2.5GB डेटा डेली बेसिस पर मिलता है।
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
    Vodafone Idea ने भारत में नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें बजट और लॉन्ग-वैलिडिटी दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने 325 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा “NonStop Hero” प्लान्स में 180 दिन की वैलिडिटी और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही इसका पूरा फायदा मिलेगा। Vi ने 44 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।
  • Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
    Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करते हुए 799 रुपये प्लान को हटा दिया है और 859 रुपये प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। पहले 799 रुपये प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा मिलता था। अब 899 रुपये प्लान में 84 दिनों के लिए रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। वहीं 1,029 रुपये प्लान में 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G का ऑप्शन मिलता है। इससे पहले भी कंपनी एंट्री-लेवल और रोमिंग प्लान्स की कीमत बढ़ा चुकी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »