Powerful Phone

Powerful Phone - ख़बरें

  • ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
    अगर आप ₹25,000 तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस रेंज में कई नए मॉडल्स मौजूद हैं। Redmi 17 5G से लेकर Oppo K14 Lite, Infinix Hot 70 Pro 5G+, Ai+ Nova 2 Power 5G, Lava Bold N4 Pro 5G और Philips S7221 5G तक कई फोन इस सेगमेंट में नए ऑप्शन देते हैं। इनमें 7,900mAh तक की बड़ी बैटरी, 144Hz तक का डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और नए प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें इन नए स्मार्टफोन्स की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स।
  • 10,000mAh Battery वाले ये फोन मचा रहे हैं तहलका, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसकी बैटरी लंबे समय तक चले, तो 10,000mAh बैटरी वाले फोन आपके लिए खास हो सकते हैं। भारत में फिलहाल Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Redmi Note 17 Pro Max 5G और Poco X8 Power 5G इस कैटेगरी में शामिल हैं। Realme के दोनों मॉडल 10,001mAh बैटरी के साथ आते हैं, जबकि Redmi और Poco फोन में 10,000mAh बैटरी मिलती है। खास बात यह है कि इन फोन्स में 80W से 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में 23 सितंबर से बिक्री शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹16,699 है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलता है।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
    Ai+ Nova 2 Power 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। देसी कंपनी ने Nova 2 सीरीज में ये लेटेस्ट एडिशन किया है। Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं।
  • Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
    Moto G67s Power लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। Geekbench डेटाबेस में फोन को देखा गया है। इसकी लिस्टिंग से फोन का नाम यहां कंफर्म हो जाता है। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में फोन 1088 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहा है।
  • Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
    Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G की बिक्री आज यानी 11 सितंबर से शुरू हो गई है। दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर खरीदे जा सकते हैं। Poco X8 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 है और इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं Poco X8 Power 5G की कीमत ₹35,999 से शुरू होती है और इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 120Hz OLED स्क्रीन, 50MP मुख्य कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। बिक्री के साथ दोनों फोन पर ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक या एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
  • Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
    अगर Smartphone इस्तेमाल करते समय जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसकी वजह गेमिंग, कैमरा, 5G, कमजोर नेटवर्क, हाई स्क्रीन ब्राइटनेस, बैकग्राउंड Apps या चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना हो सकता है। ऐसे में सबसे पहले Battery Usage चेक करके ज्यादा पावर लेने वाले Apps का पता लगाएं। Background Activity को कंट्रोल करने के साथ Brightness कम रखें और जरूरत न होने पर Location व Hotspot बंद कर दें। कमजोर 5G नेटवर्क में 5G Auto या 4G इस्तेमाल करना भी मदद कर सकता है। Battery Saver या Low Power Mode ऑन करें और गर्म फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल करने से बचें।
  • iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
    iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसमें 8400mAh बैटरी लीक हो गई है। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है।
  • POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
    POCO X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। POCO X8 Power 5G में 10,000mAh बैटरी, 100W HyperCharge, Snapdragon 6 Gen 5 और 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं Realme P4 Power 5G में 10,001mAh बैटरी, 80W चार्जिंग, Dimensity 7400 Ultra और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। दोनों फोन में 50MP OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, लेकिन सेल्फी कैमरा, RAM, सॉफ्टवेयर अपडेट, कनेक्टिविटी और वजन में अंतर है। यहां दोनों फोन की कीमत और सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की गई है।
  • 10,000mAh Battery Phones: बैटरी पावरहाउस हैं ये 3 स्मार्टफोन्स, 100W तक फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी!
    अगर स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी आपकी पहली जरूरत है, तो अब बाजार में 10,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन भी मौजूद हैं। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro Max 5G भी 10,000mAh बैटरी के साथ भारत में आने वाला है। बड़ी बैटरी के साथ इन फोन में 80W और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Realme के दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ आते हैं। यहां जानें इन बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के फीचर्स और खासियतें।
  • Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
    बाढ़ जैसी घटनाओं के समय मूलभूत सुविधाएं भी एकदम से कट जाती हैं। इनमें बिजली, पानी, इंटरनेट, कनेक्टिविटी आदि सुविधाएं एकदम से ठप हो जाती हैं। ऐसे में कुछ खास गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप समय रहते अपने लिए मदद मंगवा सकें
  • नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
    Realme ने अपने P4 Series के कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से पार्टनर्स को भेजे गए नोटिस के मुताबिक P4x 5G, P4 Power 5G, P4 Lite 4G, P4 Lite 5G और P4R 5G के कुल 14 वेरिएंट अब महंगे हो गए हैं। इनकी कीमत में 1,000 से 3,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है और नई कीमतें 27 अगस्त 2026 से लागू हैं। कंपनी ने बढ़ोतरी की वजह मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत बताई है। सबसे ज्यादा 3,000 रुपये की बढ़ोतरी P4x 5G के 8GB+128GB और P4 Power 5G के तीनों वेरिएंट में हुई है।
  • Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
    Poco X8 Power कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे धांसू फीचर्स के साथ ब्रांड जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। जाने माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने एक्सक्लूसिव तौर पर फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। फोन में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। इसमें AMOLED पैनल मिलने वाला है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
    Honor अपकमिंग फोन 12000mAh की विशाल बैटरी से लैस हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि कंपनी का नया फोन 12000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। कंपनी नई 11,790mAh बैटरी को टेस्ट कर रही है जिसे 43.86Wh के लिए रेट किया गया है।

Powerful Phone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »