Oppo Reno 17

Oppo Reno 17 - ख़बरें

  • Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
    इस सीरीज केस्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 7 Gen 4 हो सकता है। Oppo Reno 17 में 6.5 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Reno 17 के इंटरनेशनल वेरिएंट में Android 17 पर बेस्ड Oppo का नया ColorOS 17 हो सकता है।
  • Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
    Oppo Pad Air 6 के प्री-ऑर्डर कंपनी शुरू कर चुकी है। इसी के साथ इसके मेन स्पेसिफिकेशंस में 12.1 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल का पता चलता है। टैबलेट में 2800 x 1980 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 होगा। टैबलेट के अंदर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
    Oppo Reno 17 सीरीज को कंपनी 16 नवंबर को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कथित तौर पर यह सीरीज अब अगले हफ्ते यानी 16 नवंबर के दिन घरेलू मार्केट में लॉन्च की जाएगी। Oppo Reno 17 में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन को कंपनी Encounter Cat, Snow White, Cocoa Brown जैसे कलर्स में लॉन्च कर सकती है।
  • Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
    इस टैबलेट में नए डिजाइन वाला Notes ऐप हो सकता है। इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने नोट्स के साथ इमेजेज को जोड़ सकेंगे। इस टैबलेट में यूजर्स को व्लॉग की फुटेज को सीधे CapCut की मीडिया लाइब्रेरी में भेजने का विकल्प भी मिल सकता है। Oppo ने आगामी टैबलेट के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी क बारे में जानकारी नहीं दी है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
    चीन में नवंबर में Oppo Reno 17 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 हो सकता है। भारत में अगले वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च हो सकती है। हालांकि, Oppo ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
    अगर स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा आपकी प्राथमिकता है, तो 200MP कैमरा वाले कई नए मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं। 2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi, Realme और Redmi ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Xiaomi 17 Ultra, Vivo X300 Ultra और Oppo Find X9 Ultra जैसे प्रीमियम फोन शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे मॉडल्स भी अलग-अलग कीमत सेगमेंट में 200MP कैमरा ऑफर करते हैं।
  • Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
    Oppo Reno 16c की कीमत में ₹4,000 तक की बढ़ोतरी हुई है और नई कीमतें Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गई हैं। 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹52,999 है, जबकि यह ₹46,999 में लॉन्च हुआ था। इसके 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹49,999 से बढ़कर ₹57,999 हो गई है। जबकि 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹55,999 के बजाय ₹62,999 हो गई है।
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद
    2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme समेत कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 200MP कैमरे के साथ हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है।
  • Oppo Reno 15 vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
    Oppo Reno 15 का मुकाबला OnePlus 15R और Vivo X200 FE से हो रहा है। Oppo Reno 15 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 17,990 (लगभग 51,000 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत TWD 19,990 (लगभग 55,000 रुपये) है। वहीं OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। जबकि Vivo X200 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है।
  • Upcoming Smartphones December 2025: OnePlus 15R, Realme 16 Pro समेत मार्केट में लॉन्च होने जा रहे ये स्मार्टफोन
    आने वाले दिनों OnePlus, Realme, Samsung जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें OnePlus 15R, Realme 16 Pro सीरीज के Realme 16 Pro और Realme 16 Pro प्लस अभी से काफी चर्चा बटोर रहे हैं। OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • Oppo की Reno 15 सीरीज  के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है एडवांस्ड इमेजिंग फीचर 
    नई स्मार्टफोन सीरीज में बेहतर कलर रिप्रोडक्शन के साथ एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। आगामी स्मार्टफोन्स में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 दिया जा सकता है। Oppo Reno 15 और Reno 15 Mini की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Tech News Today: Oppo Reno 14 5G सीरीज के लॉन्च से माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी तक, ये हैं आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने भारत में अपनी फैक्टरियों से चीन के इंजीनियर्स और टेक्निशियंस को हटा दिया है। इससे एपल के लिए आगामी iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी में मुश्किलें हो सकती हैं। फॉक्सकॉन की फैक्टरियों से निकाले गए चाइनीज स्टाफ की संख्या 300 से अधिक है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »