OnePlus ने इंडिया में अपने नए TWS ईयरबड्स Nord Buds 3r लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये एंट्री-लेवल सेगमेंट में भी दमदार बैटरी बैकअप, प्रीमियम ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स लेकर आए हैं। OnePlus Nord Buds 3r की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत ये 1,599 रुपये में उपलब्ध रहेंगे। ये TWS 8 सितंबर 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और ग्राहक इन्हें Aura Blue और Ash Black कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।
OnePlus ने आज अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s को लॉन्च कर दिया है। OnePlus 13s की ओपन सेल 12 जून 2025 से शुरू होगी। फोन दो वेरिएंट्स में मिलेगा, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज। Green Silk और Black Velvet कलर वेरिएंट्स दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमतें 54,999 रुपये (12+256GB) और 59,999 रुपये (12+512GB) रखी गई हैं।
Oneplus 13 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM हो सकता है। Realme, Xiaomi और Motorola जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने भी 24 GB के RAM के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मेमोरी अधिक होने से गेमिंग का परफॉर्मेंस बेहतर होता है।
OnePlus ने अपने आगामी बजट फ्रेंडली ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 3 की लॉन्च तारीख की घोषणा की है। ये ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेश किए जाएंगे। Nord Buds 3 डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करने की उम्मीद है। इनमें बैकग्राउंड नॉयज कम करने के लिए एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) भी शामिल कर सकते हैं।
वनप्लस के नए TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Nord Buds 3 देश में 17 सितंबर को दस्तक देंगे। कंपनी ने एक टीजर भी रिलीज किया है, जिसमें ओवल आकार का केस नजर आता है। वनप्लस का लोगो दिखाई देता है और फ्रंट में वनप्लस की LED लाइट मौजूद है। कंपनी ने जुलाई में Nord Buds 3 Pro को पेश किया था।