OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
OnePlus Nord Buds 4 आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.1, SBC और AAC कोडेक्स है। ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंट मोड के साथ आते हैं। वहीं क्लियर कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन (हर बड में 3 माइक) और AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन है।