OnePlus Turbo आया गीकबेंच पर नजर, मिलेगा स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट, जानें फीचर्स
टेक ब्लॉगर अनविन (@ZionAnvin) ने X पर पोस्ट में खुलासा किया है कि मॉडल नंबर PLU110 वाला OnePlus स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के चिपसेट, परफॉर्मेंस, ऑपरेटिंग सिस्टम और रैम का खुलासा हुआ है। पोस्ट में कहा गया है कि यह मॉडल नंबर आगामी OnePlus Turbo का है, जो कि जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, OnePlus Turbo में ऑक्टा कोर ARMv8 चिपसेट होगा।