• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus आगामी 8000mAh और 9000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की कर रहा टेस्टिंग, जानें सबकुछ

OnePlus आगामी 8000mAh और 9000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की कर रहा टेस्टिंग, जानें सबकुछ

OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

OnePlus आगामी 8000mAh और 9000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की कर रहा टेस्टिंग, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • चीनी बाजार में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 फ्लैगशिप फोन आ सकते हैं।
  • OnePlus 8,000mAh+ बैटरी वाले एक फ्लैगशिप फोन की टेस्टिंग कर रहा है।
विज्ञापन

OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कथित तौर पर कंपनी अक्टूबर में चीनी बाजार में OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकती है। ऐसी संभावना है कि ब्रांड साल के आखिर से पहले OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च कर सकता है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कथित टर्बो लाइनअप के बारे में जानकारी साझा की है। यहां हम आपको वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स और खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus कर रहा बड़ी बैटरी वाले फोन पर काम

OnePlus 8,000mAh+ बैटरी वाले एक मिड-रेंज फ्लैगशिप परफॉर्मेंस बेस्ड  स्मार्टफोन की टेस्टिंग कर रहा है। लीक से यह भी पता चला है कि ब्रांड एक मिड रेंज सब-फ्लैगशिप परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन की भी टेस्टिंग कर रहा है। हाल ही में आई लीक से पता चलता है कि OnePlus परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन की एक नई टर्बो-ब्रांडेड सीरीज पर काम कर रहा है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, OnePlus टर्बो सीरीज की कीमत ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो सकती है। जिसके चलते यह ज्यादा से ज्यादा मार्केट में उपलब्ध हो सकता है। कम कीमत के बावजूद यह फोन कथित तौर पर बजट सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए परफॉर्मेंस ट्यूनिंग पर फोकस करेगा।

टिप्सटर ने जून ने कहा था कि OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज 2025 के आखिर तक पेश होगी। इस सीरीज की टक्कर Redmi स्मार्टफोन्स जैसे कि Redmi Turbo सीरीज से होगी। इसलिए इस नई सीरीज की कीमत करीब 2,000 युआन (लगभग 24,687 रुपये) होने की उम्मीद है। वनप्लस ने पहले कैमरा सैंपल शेयर किए और कंफर्म किया है कि उसने हैसलब्लैड के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है और यह डिवाइस इमेज ऑप्टिमाइजेशन के लिए कंपनी के सेल्फ-डेवलप डिटेलमैक्स इंजन के साथ आएगा। हाल ही में आई एक लीक में दावा हुआ कि वनप्लस 15 की कीमत काफी कम होगी और यह परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करेगा। लॉन्च होने के बाद चीनी बाजार में OnePlus 15 की टक्कर iQOO 15 और Realme GT 8 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से होने की उम्मीद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 15, OnePlus Ace 6
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »