लगता है वनप्लस ने अपने आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इनवाइट के रूप में सोशल नोटवर्किंग साइट वीबो को चुना है। कंपनी द्वारा जारी किए गए स्मार्टफोन के टीजर से पता चलता है कि वनप्लस 3 स्मार्टफोन 15 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
वनप्लस 3 स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक और खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका और चीन में इस स्मार्टफोन के सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने के बाद से ही वनप्लस डिवाइस सुर्खियों में है। अब एक नए लीक में वनप्लस 3 में 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है।