• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन में होगा ‘रेन टच’ डिस्‍प्‍ले! क्‍या होता है यह? जानें

OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन में होगा ‘रेन टच’ डिस्‍प्‍ले! क्‍या होता है यह? जानें

OnePlus Ace 3 में BOE का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा। यह डिस्‍प्‍ले 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा।

OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन में होगा ‘रेन टच’ डिस्‍प्‍ले! क्‍या होता है यह? जानें

Photo Credit: Weibo

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस ऐस 3 स्‍मार्टफोन अगले महीने होगा लॉन्‍च
  • इसमें दिया जाएगा 'रेन टच' डिस्‍प्‍ले
  • सबसे पहले चीन में लॉन्‍च होगा यह स्‍मार्टफोन
विज्ञापन
OnePlus Ace 3 स्‍मार्टफोन को अगले कुछ दिनों में चीन में लॉन्‍च किया जाएगा। एक के बाद एक कंपनी इस डिवाइस के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस को रिवील कर रही है। कंपनी ने नए वनप्‍लस के डिस्‍प्‍ले के बारे में बताया है। इससे पता चलता है कि OnePlus Ace 3 में ‘रेन टच' (rain touch) डिस्‍प्‍ले होगा। ‘रेन टच' डिस्‍प्‍ले का मतलब कि डिवाइस को गील हाथों से भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। बारिश की बूंदें पड़ने पर भी फोन का डिस्‍प्‍ले काम करता रहेगा। 

इससे पहले कंपनी ने बताया था कि OnePlus Ace 3 में BOE का 6.78 इंच ओएलईडी पैनल होगा। यह डिस्‍प्‍ले 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। इसकी मैक्सिमम पीक ब्राइटनैस 4500 तक जा सकती है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट सपोर्ट 120 हर्त्‍ज होगा। टॉप सेंटर में एक पंच होल डिस्‍प्‍ले में होगा, जिसके अंदर सेल्‍फी कैमरा को फ‍िट किया जाएगा। 

OnePlus Ace 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है। 100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां भी मिलने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर इस फोन में दिया जा सकता है। ग्‍लोबल मार्केट में इस डिवाइस को OnePlus 12R के नाम से पेश किया जा सकता है। 

अभी तक अनुमान है कि अपकमिंग वनप्‍लस स्‍मार्टफोन में 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मिलेगी। IR ब्लास्टर, इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर की खूबियां भी होंगी। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा।

बीते दिनों कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए OnePlus Ace 3 का डिजाइन दिखाया था। फोन में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया था, जिसके राइट साइड में वॉल्‍यूम रॉकर और ‘पावर की' मौजूद थी। लेफ्ट साइड में अलर्ट स्‍लाइडर दिखाई दिया था। फोन के टॉप ऐज में माइक्रोफोन, आईआर ब्‍लास्‍टर और स्‍पीकर जैसे फीचर भी वीडियो में नजर आए थे। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »