35,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में अब फ्लैगशिप-जैसे स्पेसिफिकेशन्स सामान्य होते जा रहे हैं। Vivo V60e, OPPO F31 Pro+ 5G, OnePlus Nord 5, iQOO Neo 10 और Poco F7 5G इस रेंज के सबसे ताजा और बैलेंस्ड ऑप्शन हैं। इनमें 6.7-6.8-inch AMOLED/pOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 और 8s Gen 4 जैसे पावरफुल चिपसेट, 6,500-7,550mAh बैटरी और 50MP-200MP कैमरा सेटअप मिलते हैं। वहीं कई मॉडल्स IP65 या IP69 रेटेड भी हैं।
Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट व ऐप पर “Coming Soon” का टीजर डाल दिया है। पिछले साल सेल 27 सितंबर को शुरू हुई थी, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल इसकी शुरुआत थोड़ा जल्दी होगी। टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे फ्लैगशिप फोन पर बम्पर डिस्काउंट्स का संकेत भी दिया गया है। साथ ही Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Plus मेंबर्स के लिए 24-घंटे पहले शॉपिंग की सुविधा जैसे ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।
OnePlus Nord 5 Launched in India: OnePlus Nord 5 को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन OnePlus Nord 4 का सक्सेसर है और इसमें कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं। स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। OnePlus Nord 5 को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। बेस मॉडल की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 आखिरकार लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में कई सारे फ़ीचर दिए गए हैं, लेकिन फिर भी इसे कड़ी प्रतिद्वंदिता मिलेगी। आईफोन 7 प्लस, वनप्लस 3टी और एलजी जी6 जैसे फोन इनमें शामिल हैं।
जानें वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी भारत में कब से होगा उपलब्ध? आज हम आपको बताएंगे इस हफ्ते लॉन्च हुए सभी बड़े स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने हैंडसेट की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए पावरफुल प्रोसेसर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा रैम देने की कोशिश करती हैं। आज की तारीख में आपको 6 जीबी रैम वाले फोन भी मिल जाएंगे।
वनप्लस जल्द ही एक नए वेरिएंट के चलते वनप्लस 3 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर सकती है। इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक वनप्लस 3 के नए वेरिएंट को वनप्लस 3एस या वनप्लस 3 प्लस नाम दिया जा सकता है।