Oled Tv

Oled Tv - ख़बरें

  • एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Sony Bravia 8M2 Series 55 इंच OLED 4K Google TV को 3,99,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 2,46,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Samsung 77-inch OLED 4K Smart TV को 5,06,900 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 4,39,900 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प मिल सकता है।
  • LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
    LG ने भारत में अपनी नई 2026 AI TV सीरीज लॉन्च की है। नई लाइनअप में QNED evo Mini LED, OLED evo, Micro RGB evo, Mini RGB evo, Nano 4K UHD और Smart AI TV मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने पहली बार भारत में 115-इंच QNED evo Mini LED TV भी पेश किया है। नए टीवी AI प्रोसेसर, 330Hz तक रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, Dolby Atmos, Google Gemini और Microsoft Copilot जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। नई AI TV रेंज की शुरुआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है, जबकि फ्लैगशिप Micro RGB evo मॉडल की कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है।
  • Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
    Samsung ने आज भारत में Samsung 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दी है।
  • LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
    LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को पेश कर दिया है, जिसमें OLED evo, Micro RGB evo और वायरलेस OLED W6 जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, नए TVs में बेहतर ब्राइटनेस, कलर और AI परफॉर्मेंस के लिए α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है। OLED evo मॉडल्स में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वायरलेस OLED W6 Zero Connect Box के जरिए बिना तार AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। Micro RGB evo सीरीज में RGB LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर कलर आउटपुट मिलता है।
  • Samsung ने 100, 85, 75, 65 और 55 इंच डिस्प्ले वाले Micro RGB TV किए पेश, जानें सबकुछ
    Samsung के माइक्रो आरजीबी टीवी को Neo QLED और OLED मॉडल से ऊपर रखा गया है। माइक्रो आरजीबी टेक्नोलॉजी में 100 माइक्रोन से कम साइज के लाल, हरे और नीले एलईडी का इस्तेमाल किया जाता है। यह सामान्य मिनी एलईडी एलसीडी टीवी के मुकाबले में लाइट पर बेहतर कंट्रोल और कलर्स का ज्यादा सटीक रीप्रोडक्शन हो पाता है।
  • Panasonic का ये 77-इंच TV केवल एंटरटेनमेंट नहीं, गेमिंग में भी दिला देगा मजे! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Panasonic ने अपने प्रीमियम TV लाइनअप में एक नया मॉडल - Panasonic 77Z8BA OLED TV जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि यह TV ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और साउंड क्वालिटी को अगले लेवल पर ले जाएगा। यह 77-इंच का OLED TV Dolby Vision IQ, Dolby Atmos और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इसे फिल्मों और गेमिंग दोनों के लिए एक फ्लैगशिप ऑप्शन बनाता है। Panasonic 77Z8BA OLED TV की कीमत $2,499 (लगभग 2.19 लाख रुपये) रखी गई है।
  • TV स्क्रीन को साफ करते समय न करें ये गलतियां, हजारों का हो जाएगा नुकसान! जानें सही तरीके
    आजकल हर घर में Smart TV होना आम बात है और चाहे वो LED हो या OLED, इसकी स्क्रीन बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है। लेकिन ज्यादातर लोग TV स्क्रीन को साफ करते वक्त ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं जो डिस्प्ले को धीरे-धीरे खराब कर सकती हैं। कई बार हम झटपट पोंछने के चक्कर में पेपर टॉवल, किचन नैपकिन या कोई भी क्लीनर यूज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना स्क्रीन के कोटिंग को डैमेज कर सकता है। Smart TV की स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट्स, धूल और स्मजेस तो आते ही रहते हैं, लेकिन इन्हें हटाने का तरीका गलत हो तो नुकसान पक्का है। इस आर्टिकल में जानिए स्क्रीन साफ करने का सही तरीका और वो चीजें जिनसे आपको बिल्कुल बचना चाहिए।
  • LG ने भारत में लॉन्च किए AI और गेमिंग फीचर्स वाले OLED evo और QNED evo TV मॉडल्स, जानें कीमत
    LG Electronics ने भारत में अपनी नई 2025 टीवी रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें OLED evo और QNED evo मॉडल्स शामिल हैं। भारत में OLED evo सीरीज के तहत G5, C5 और B5 मॉडल्स पेश किए गए हैं। G5 सीरीज का 97 इंच अल्ट्रा-लार्ज वेरिएंट 2,499,990 रुपये में मिलेगा, जबकि G5 के 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच मॉडल्स की शुरुआती कीमत 2,67,990 रुपये है। C5 सीरीज 42 इंच से लेकर 83 इंच तक के वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं B5 सीरीज 55 इंच और 65 इंच साइज में 1,93,990 रुपये से शुरू होती है। 
  • Samsung ने भारत में लॉन्च की 2025 की नई TV लाइनअप, फ्री मिलेगा Rs 90 हजार का साउंडबार!
    Samsung ने अपनी 2025 की नई TV रेंज को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है, जिसमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED 4K, QLED 4K और The Frame जैसे पॉपुलर मॉडल्स शामिल हैं। सभी टीवी अब Vision AI टेक्नोलॉजी, Glare-Free स्क्रीन और 120Hz तक के रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। कीमत की बात करें तो QLED 4K मॉडल 49,490 रुपये से शुरू होते हैं, The Frame 63,990 रुपये से, Neo QLED 4K रुपये 89,990 से, OLED 1,54,990 रुपये से और Neo QLED 8K मॉडल्स 2,72,990 रुपये से शुरू होते हैं।
  • Haier ने 55, 65 और 77 इंच स्क्रीन, 144Hz, 65W पावर साउंड वाले OLED TV किए लॉन्च, जानें कीमत
    Haier ने भारत में इसके लेटेस्ट OLED TV पेश किए हैं। कंपनी ने लाइनअप में C90 और C95 मॉडल्स को उतारा है। C90 OLED TV को कंपनी ने 55, 65 और 77 इंच साइज में पेश किया है जबकि C95 OLED TVs को 55 और 65 इंच में पेश किया है। दोनों ही मॉडल्स में स्लीक, बेजल लैस, मेटल डिजाइन मिलता है। टीवी में Dolby Vision IQ और HDR 10+ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • Samsung की 'Big League' सेल में Rs 2 लाख तक का TV फ्री, जानें कौन से TV पर मिल रहे हैं डील्स
    Samsung ने क्रिकेट सीज़न को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए अपनी नई सेल कैंपेन ‘Big League. Bigger Screen’ का ऐलान किया है। यह ऑफर 1 अप्रैल से चालू है और 30 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा, जिसमें कंपनी अपनी प्रीमियम बड़े स्क्रीन वाले AI TV पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स दे रही है। सैमसंग का कहना है कि इस कैंपेन का मकसद यूजर्स को घर बैठे स्टेडियम जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस देना है, वो भी शानदार स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ।
  • LG OLED evo G5, OLED evo C5 स्मार्ट टीवी 97, 83, 77, 65, 55, 48, 42 इंच डिस्प्ले के साथ पेश, जानें कीमत
    LG ने LG OLED evo G5 और OLED evo C5 TV लॉन्च किए हैं। LG OLED evo G5 में Alpha 11 AI प्रोसेसर Gen2 है, जो पिछले OLED evo G4 के मुकाबले में ब्राइटनेस में 45% की ग्रोथ प्रदान करता है। ब्राइटनेस बूस्टर अल्टीमेट टेक्नोलॉजी और AI बेस्ड पिक्चर एन्हांसमेंट के साथ G5 को कलर एक्यूरेसी और कंट्रास्ट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। LG OLED evo C5 सीरीज में अल्फा 9 AI प्रोसेसर जेन 8 पर बेस्ड ब्राइटनेस बूस्टर टेक्नोलॉजी है।
  • Samsung TV पर फेस्टिव डील्स: 20% कैशबैक, Rs 2.04 लाख तक का TV फ्री, नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी!
    Samsung ने गुढ़ी पड़वा, उगादी और होली के खास मौके पर अपने प्रीमियम AI-पावर्ड Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED और Crystal 4K UHD टीवी पर आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। Samsung का कहना है कि इस फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहक Samsung टीवी खरीदने पर 20% तक कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की लंबी EMI का ऑप्शन भी दे रही है। कुछ प्रीमियम मॉडल्स के साथ Samsung एक एडिशनल TV मुफ्त दे रही है, जिसकी कीमत 2,04,990 रुपये तक हो सकती है, जबकि कुछ चुनिंदा टीवी खरीदने पर ग्राहक को 90,990 रुपये तक का साउंडबार मुफ्त में मिलेगा।
  • 77 इंच बड़े, 3700 निट्स ब्राइटनेस वाले Philips OLED+ TV हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
    Philips ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट TV मार्केट में पेश कर दिए हैं। कंपनी ने नए OLED+950 और OLED+910 मॉडल्स मार्केट में उतार हैं जिनके लिए दावा है कि ये यूजर को बेहतरीन व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकते हैं। OLED+950 में 65 इंच और 77 इंच साइज के टीवी, वहीं OLED+910 मॉडल्स के लिए 55, 65, और 77 इंच साइज के विकल्प हैं। टीवी में 3700 निट्स तक की ब्राइटनेस है।
  • Panasonic ने CES 2025 में पेश किए Z95B सीरीज, W95B सीरीज और W70B सीरीज स्मार्ट टीवी
    Panasonic ने CES 2025 में Panasonic Z95B Series OLED TV, W95B Series Mini LED TV और W70B Series Smart TV लॉन्च कर दिए हैं। Panasonic Z95B सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच की डिस्प्ले दी गई है। W95B Series Mini LED TV में 55 इंच और 85 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन दिया गया है। Panasonic ने अमेरिकी बाजार में Panasonic W70B सीरीज स्मार्ट टीवी भी पेश की है, जो कि 43 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज में उपलब्ध है।

Oled Tv - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »