77 इंच बड़े, 3700 निट्स ब्राइटनेस वाले Philips OLED+ TV हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

कंपनी ने नए OLED+950 और OLED+910 मॉडल्स मार्केट में उतारे हैं

77 इंच बड़े, 3700 निट्स ब्राइटनेस वाले Philips OLED+ TV हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: notebookcheck

Philips OLED+950 TV को 65 इंच, और 77 इंच साइज में पेश किया गया है।

ख़ास बातें
  • OLED+950 मॉडल के लिए 65 इंच और 77 इंच साइज के टीवी पेश
  • OLED+910 मॉडल के लिए 55, 65, और 77 इंच साइज के विकल्प
  • टीवी में 3700 निट्स तक की ब्राइटनेस है।
विज्ञापन
Philips ने अपने लेटेस्ट स्मार्ट TV मार्केट में पेश कर दिए हैं। कंपनी ने नए OLED+950 और OLED+910 मॉडल्स मार्केट में उतारे हैं जिनके लिए दावा है कि ये यूजर को बेहतरीन व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकते हैं। OLED+950 में 65 इंच और 77 इंच साइज के टीवी लॉन्च किए गए हैं। वहीं, OLED+910 मॉडल्स के लिए 55, 65, और 77 इंच साइज के विकल्प हैं। टीवी में 3700 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। इनमें 70W तक साउंड आउटपुट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Philips OLED+950 TV features

जैसा कि पहले बताया गया है, Philips OLED+950 TV को 65 इंच, और 77 इंच साइज में पेश किया गया है। टीवी में 9th Gen P5 AI डुअल इंजन लगा है। यह AI की मदद से पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। टीवी में META Technology 3 OLED पैनल लगा है। यह टीवी 3700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जिससे कि HDR कंटेंट का भी बेहतरीन एक्सपीरियंस इसमें लिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसका META 3.0 पैनल 99% तक ऑन-स्क्रीन रिफ्लेक्शन को कम कर सकता है। टीवी में 70W का 2.1 साउंड सिस्टम दिया गया है। इसमें समर्पित बेस ड्राइवर भी है। 
 

Philips OLED+910 TV features

Philips OLED+910 TV को 55 इंच, 65 इंच, और 77 इंच साइज में खरीदा जा सकता है। टीवी में 9th Gen P5 AI डुअल इंजन लगा है। यह AI की मदद से पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। टीवी में META Technology 3 OLED पैनल लगा है। यह ऑन स्क्रिन रिफ्लेक्शन को बहुत कम कर देता है और साथ ही पावर की खपत को भी कम करता है। गेमर्स के लिए भी दोनों टीवी में कंपनी ने खास फीचर्स दिए हैं। इनमें खास Game Bar नाम से फीचर मिलता है जो कि पॉपुलर गेम्स को खुद ही खोज लेता है। 

इसके अलावा टीवी में मिनी मैप जूम फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर गेम मैप्स को बड़ा करके देख सकता है और री-पोजीशन कर सकता है। गेम्स के दौरान बेहतर विजिबिलिटी के लिए इनमें कलर हेल्पर मोड भी दिया गया है। OLED+910 में साउंड के लिए Bowers & Wilkins का 3.1 साउंड सिस्टम दिया गया है। 

दोनों ही मॉडल्स में 4-साइड एम्बिलाइट दी गई है। यह लाइट टीवी देखने के दौरान कंटेंट के अनुसार प्रोजेक्ट होती रहती है। इससे कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है। टीवी Google OS पर रन करते हैं। इनकी प्राइसिंग का खुलासा अभी कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Philips, Philips OLED, Philips OLED 950, Philips OLED 910
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »