Ai+ का धमाका! 24 फरवरी को लॉन्च करेगी NovaPods, NovaWatch सीरीज में धांसू AIoT गैजेट्स
Ai+ की ओर से मार्केट में धमाका करने की तैयारी है। कंपनी आगामी 24 फरवरी को मार्केट में अपने नए AIoT डिवासेज की झड़ी लगाने जा रही है। कंपनी ऑडियो वियरेबल में Nova Pods और स्मार्ट वियरेबल्स में Nova Watch के विभिन्न मॉडल्स पेश करने जा रही है। Nova Pods में NovaPods Go, Pro, और Clip मॉडल्स शामिल होंगे। वहीं, Nova Watch सीरीज के तहत NovaWatch Active, Kids 4G, और NovaWatch Wearbuds को पेश किया जाएगा।