Nothing Headphones

Nothing Headphones - ख़बरें

  • Nothing Headphone (a) का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, एडैप्टिव ANC, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Nothing Headphone (a) में एडैप्टिव एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) दिया गया है, जिससे आसपास के एनवायरमेंट के आधार पर नॉयस कैंसलेशन का लेवल एडजस्ट हो सकता है। इस ईयरफोन में वॉयस कॉल्स के लिए थ्री माइक्रोफोन एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन (ENC) सिस्टम दिया गया है जिससे बैकग्राउंड में नॉयस को घटाकर यूजर की वॉयस को आइसोलेट किया जाता है।
  • CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!
    CMF ने भारत में CMF Headphone Pro को लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी का पहला ओवर-ईयर हेडफोन है। यह हेडफोन मॉड्यूलर डिजाइन, स्वैपेबल ईयर कुशन्स और यूनिक फिजिकल कंट्रोल्स के साथ आता है। इसमें 40mm ड्राइवर्स, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और LDAC कोडेक दिया गया है। हाइब्रिड एडैप्टिव ANC 40dB तक नॉइज़ कम करता है। बैटरी ANC बंद होने पर 100 घंटे तक चलने का दावा करती है। CMF Headphone Pro की कीमत 7,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर में यह 6,999 रुपये में मिलेगा।
  • CMF Headphone Pro और Watch 3 Pro जल्द भारत में होंगे लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस
    CMF by Nothing ने भारत में अपने नए AIoT डिवाइसेस Headphone Pro और Watch 3 Pro के लॉन्च को टीज कर दिया है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म किया है कि दोनों प्रोडक्ट्स जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। CMF ने इनके डिजाइन और कलर ऑप्शंस भी शेयर किए हैं। ये डिवाइसेस पहले ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन अब तक भारत में उपलब्ध नहीं थे। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
  • Nothing Phone 3 और Headphone 1 भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
    Nothing Phone 3 और Nothing Headphone 1 की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Croma, Vijay Sales और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 79,999 रुपये और 16 GB + 512 GB का 89,999 रुपये का है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Nothing Headphone 1 Launched: Sony, JBL के प्रीमियम हेडफोन्स को भारत में टक्कर देने आया Nothing हेडफोन, जानें कीमत
    Nothing Headphone 1 Launched in India: Nothing ने भारत में नया ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ओर से इस प्रकार का पहला हेडफोन है। इससे पहले मार्केट में केवल TWS ईयरबड्स ही बेचे जा रहे थें। Nothing Headphone 1 की भारत में कीमत 21,990 रुपये रखी गई है। ये 15 जुलाई से फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स, विजय सेल्स, क्रोमा और प्रमुख रिटेल स्टोर के जरिए देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। हेडफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में बेचे जाएंगे और लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें बिक्री के पहले दिन 19,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
  • Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी
    इन ईयरफोन्स का साइज 173.85 x 78 x 189.25 mm और भार लगभग 329 ग्राम का हो सकता है। Nothing Headphone (1) का चार्जिंग केस 220 x 220 x 52 mm और भार लगभग 264 ग्राम का हो सकता है। इसमें एडैप्टिव बास एनहांसमेंट, स्पैटिअल ऑडियो और 8-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स हो सकते हैं। वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे।
  • Nothing Phone (3), Headphone (1) की लीक में कीमत और कलर्स का खुलासा, जानें
    Nothing जल्द ही Nothing Phone (3) और ओवर-ईयर हेडफोन Nothing Headphone (1) को पेश करने वाला है। हाल ही में एक लीक में इन दोनों डिवाइसेज की कीमत और कलर ऑप्शन का खुलासा हो गया है। Phone (3) काले और सफेद रंग में आएगा। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 होगी। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 होगी।
  • Nothing के ट्रांसपेरेंट वायरलेस हेडफोन्स जल्द देंगे मार्केट में दस्तक! मिलेगा 5W चार्जिंग सपोर्ट...
    Nothing वायरलेस हैडफोन्स पर काम कर रहा है, जो 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। यह अंदेशा SGS Fimko सर्टिफिकेशन के आधार पर लगाया गया है। Nothing के आने वाले मॉडल की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स अभी जारी नहीं की गई हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »