हाल ही में नोकिया 8 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को एफसीसी लिस्टिंग में देखा गया था। और जल्द ही इस वेरिएंट को अमेरिका में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब ख़बर है कि एचएमडी ग्लोबल ने इस वेरिएंट को यूरोप में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है।
नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 की रिलीज़ की योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद, अब सभी का ध्यान नोकिया 8 पर है। नोकिया के बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के बाद आने वाले फ्लैगशिप नोकिया हैंडसेट नोकिया 8 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, एचएमडी ग्लोबल अपने हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 लॉन्च करने की तैयारी में है। अभी तक आईं लीक के मुताबिक, नोकिया 9 एक दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन होगा। और अब एक नई बेंचमार्क लिस्टिंग से भी यही जानकारी सामने आई है।
नोकिया के आने वाले कथित एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर लगातार ख़बरें आ रही हैं। इसी हफ्ते नोकिया 9 की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुईं थीं। जबकि पिछले हफ्ते नोकिया 9 स्मार्टफोन का कथित लीक वीडियो सामने आया था, जिससे स्मार्टफोन की पहली झलक मिली थी। अब नोकिया 9 को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। नोकिया 9 में इससे पहले स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और आइरिस स्कैनर होने का भी पता चला था।
नोकिया 8 स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफ़ी समय से ख़बरें आ रही हैं। एचएमडी ग्लोबल द्वारा अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। अब नोकिया के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दो नई वीडियो सामने आईं हैं।