Xiaomi Mi A1, Lenovo K8 Note और Nokia 5 जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोन का मुकाबला करने के लिए सैमसंग ने ऑन7 प्राइम में कुछ ऐप और अनूठे सॉफ्टवेयर फीचर जोड़े हैं। हमने लॉन्च कार्यक्रम में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया और इस फोन की जांच-पड़ताल की। पहली नज़र में हमें यह सैमसंग का यह हैंडसेट कैसा लगा? आइए बताते हैं...
Nokia 3 और Nokia 6 के साथ एचएमडी ग्लोबल ने भारत में Nokia 5 को लॉन्च किया था। 12,899 रुपये वाले नोकिया के इस हैंडसेट की भिड़ंत मिड-रेंज में ढेर सारे स्मार्टफोन से होगी। नोकिया 5 को सबसे ज़्यादा चुनौती शाओमी रेडमी नोट 4, वीवो वाई55एस और मोटो जी5 से मिलेगी।
इतना तो तय है कि नोकिया 5 की कीमत लॉन्च के वक्त 12,000 से 15,000 रुपये के बीच होगी। इस प्राइस रेंज में हैंडसेट की भिड़ंत लेनोवो के मोटो जी5, शाओमी रेडमी नोट4 (4 जीबी + 64 जीबी) और ओप्पो ए57 से होगी।