Motorola ने पोलर फिटनेस के साथ Moto Watch की लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
Motorola ने सीईएस 2026 में Moto Watch पेश की है। Moto Watch के सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट की शुरुआती कीमत €99.99 (लगभग 10,495 रुपये) है। वहीं स्टेनलेस स्टील वेरिएंट की कीमत €149.99 (लगभग 15,743 रुपये) रुपये तक है। यह वॉच 22 जनवरी, 2026 से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और फरवरी से ग्लोबल स्तर पर भी उपलब्ध हो जाएगी। यह मोटोरोला की पहली वॉच है जिस पर पावर्ड बाय पोलर का लोगो है।