Motorola Moto G Stylus 2026 लॉन्च से पहले फिर लीक हो गया है। फोन की रियल इमेज लीक होने का दावा किया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन के रियल इमेज सामने आए हैं जो टिप्स्टर इवान ब्लास की ओर से लीक किए गए हैं। फोन दो कलर वेरिएंट्स में नजर आ रहा है जिसमें लेवेंडर और ब्लैक वेरिएंट्स दिखाई दे रहे हैं।
Moto G Play (2026) और Moto G (2026) ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए हैं। Moto G (2026) की कीमत अमेरिका में $199.99 (लगभग 17,000 रुपये) है। कनाडा और अमेरिका में यह Motorola की आधिकारिक साइट पर 11 दिसंबर से उपलब्ध होगा। Moto G Play (2026) की अमेरिका में कीमत $169.99 (लगभग 15,000 रुपये) है। यह 13 नवंबर से अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध होगा।
Moto G 2026 और Moto G Power 2026 के रेंडर सामने आ गए हैं। इनका डिजाइन देखकर पता चलता है कि लुक पुराने मॉडल से ही मिलता-जुलता रखा जाएगा। फोन में रियर में 50MP कैमरा होने की बात कही गई है। साथ ही इनमें Pantone कलर्स भी देखने को मिल सकते हैं। फोन में 6.7 इंच और 6.8 इंच के डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं।