Mobile Plans India

Mobile Plans India - ख़बरें

  • Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
    Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करते हुए 799 रुपये प्लान को हटा दिया है और 859 रुपये प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। पहले 799 रुपये प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा मिलता था। अब 899 रुपये प्लान में 84 दिनों के लिए रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। वहीं 1,029 रुपये प्लान में 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G का ऑप्शन मिलता है। इससे पहले भी कंपनी एंट्री-लेवल और रोमिंग प्लान्स की कीमत बढ़ा चुकी है।
  • मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
    केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में आधार ऐप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने की योजना को रद्द कर दिया है। UIDAI के मुताबिक, इस प्रस्ताव की समीक्षा आईटी मंत्रालय ने की और इसे लागू न करने का फैसला लिया गया। इस योजना के तहत हर स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से मौजूद होता, लेकिन मोबाइल कंपनियों ने लागत, सुरक्षा और ग्लोबल कम्पैटिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple और Samsung जैसी कंपनियों ने इसका विरोध किया था। अब यूजर्स को जरूरत पड़ने पर आधार ऐप खुद डाउनलोड करना होगा और यह अनिवार्य नहीं रहेगा।
  • जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
    TRAI ने टेलीकॉम यूजर्स के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स को लेकर बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत कंपनियों को हर वैलिडिटी पीरियड में ऐसे प्लान्स देने होंगे और उनकी कीमत में प्रोपोर्शनल कमी करनी होगी। इसका मकसद उन यूजर्स को राहत देना है जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। फिलहाल यह प्रस्ताव पब्लिक कंसल्टेशन के लिए जारी किया गया है और 28 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं।
  • साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
    राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए और इसे यूजर्स के लिए नुकसानदायक बताया। उनके मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से लोगों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी होती है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • आधी कीमत में Galaxy S26 Ultra? जानें क्या है Samsung का नया Galaxy Forever Program
    Samsung India ने Galaxy Forever Program लॉन्च किया है, जो कंपनी के फ्लैगशिप Galaxy स्मार्टफोन के लिए नई खरीद योजना है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक फोन की कीमत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा 12 महीनों की बिना ब्याज EMI में चुका सकते हैं। इसके साथ Samsung Care+ प्रोटेक्शन प्लान भी शामिल किया गया है, जो पहले साल में एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज को कवर करता है। कंपनी के मुताबिक एक साल पूरा होने के बाद ग्राहक अपने फोन को अपग्रेड, रिटेन या रिटर्न करने का विकल्प चुन सकते हैं। फिलहाल यह योजना Galaxy S26 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।
  • हर साल नया Pixel फोन? Google भारत में लाया नई अपग्रेड स्कीम, जानें सब कुछ
    Google ने भारत में Pixel Upgrade Program की शुरुआत की है, जिसके तहत यूजर्स चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स को 24 महीने के नो-कॉस्ट EMI प्लान पर खरीद सकते हैं। इस प्रोग्राम की शुरुआती EMI 3,333 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स 9 EMI भरने के बाद और 15 EMI पूरी होने से पहले अपने फोन को नए एलिजिबल Pixel मॉडल में अपग्रेड कर सकते हैं। इस स्कीम में assured buyback और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिलेगा। यह प्रोग्राम Cashify, Bajaj Finance और HDFC Bank के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
  • India vs Pakistan Asia Cup देखना है फोन पर तो इतना आएगा खर्च, Sony LIV के प्लान्स के बारे में जानें
    Sony LIV पर एशिया कप की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। इस मुकाबले में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग ने हिस्सा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 10 सितंबर को दुबई में यूएई को एकतरफा अंदाज में हराया और अब भारत का मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर हो रहा है।
  • Jio ने गेमिंग पैक किया पेश, अनलिमिटेड 5G, BGMI स्किन के साथ क्लाउड गेमिंग का लाभ
    Jio Gaming Plan की कीमत 495 रुपये है। इसमें 1.5GB डेली डाटा मिलता है, जिसके साथ अतिरिक्त 5GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग, BGMI स्किन + JioGames क्लाउड और 28 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं Jio Gaming Plan की कीमत 545 रुपये है। Jio Gaming Plan की कीमत 495 रुपये और 545 रुपये है। Jio गेमिंग पैक को अब किसी भी Jio प्लैटफॉर्म पर रिचार्ज किया जा सकता है।
  • IC 814: The Kandahar Hijack देखने के लिए यह है Netflix का सबसे सस्‍ता प्‍लान
    Netflix पर रिलीज हुई ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ वेब सीरीज विवादों में है। सीरीज में आतंकियों के बदले गए नामों पर लोग ऐतराज जता रहे हैं। कुछ न्‍यूज रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को बैन किया जा सकता है। आप इस वेब सीरीज को देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर अभी स्‍ट्रीम कर सकते हैं। Netflix के सबसे सस्‍ते प्‍लान की कीमत 149 रुपये प्रतिमाह है।
  • भारत में 60 पर्सेंट तक सस्ते हुए Netflix प्लान्स, प्राइस 149 रुपये से शुरू..
    Netflix India के प्लान्स में बदलाव किया गया है जिसमें कीमतों में कटौती की गई है। आज से आपको नेटफ्लिक्स प्लान्स पर 18 से 60 प्रतिशत तक की बचत होने वाली है।
  • अब मात्र 299 में मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर भी चलेगा Netflix, नए प्लान की टेस्टिंग शुरू
    Netflix ने भारत में Mobile+ प्लान को पहली बार टेस्ट नहीं किया है। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने इसी तरह के प्लान को 349 रुपये में टेस्ट किया था।
  • Airtel का डेटा रीचार्ज पैक, 49 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा
    एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए नया किफायती डेटा पैक पेश किया है। इस डेटा पैक की कीमत 49 रुपये है और रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। बता दें कि इस डेटा को सिर्फ एक दिन में इस्तेमाल करना होगा।
  • अब वोडाफोन ने पेश किए अनलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल वाले पोस्टपेड प्लान
    वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को अपने 3जी और 4जी ग्राहकों के लिए नए वोडाफोन रेड प्लान पेश किए। इनमें से दो प्लान अनिलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके साथ ग्राहकों इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »